Connect with us

वाराणसी

योग कर दिया निरोग रहने का संकल्प

Published

on

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पिंडरा/संसद वाणी : ग्रामीण क्षेत्रों में अंतरराष्ट्रीय 10 वे योग दिवस पर जगह जगह योग शिविर लगा और पूरे जोश से योग कर निरोग रहने का संदेश दिया और योग के महत्व पर चर्चा हुई।


पिंडरा ब्लॉक मुख्यालय पर बीडीओ छोटेलाल तिवारी, बीआरसी पर बीईओ विनोद मिश्रा, थाना फूलपुर में इंस्पेक्टर संजय मिश्रा, सिंधोरा में थानाध्यक्ष अखिलेश मिश्रा के नेतृत्व में योग दिवस पर कार्यक्रम हुए। ताड़ी फत्तेपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तत्वावधान में आनंद प्रकाश सिंह के नेतृत्व में योग शिविर लगा। थाना गांव में योग प्रशिक्षक हरिशंकर सिंह ने ग्रामीणों को योग कराया।


इसके अलावा खालिसपुर स्थित संत नारायण बाबा इंटर कालेज , दबेथुवा स्थित श्री देवमूर्ति शर्मा इंटर कॉलेज, फूलपुर स्थित ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल, सुरही स्थित गीता पब्लिक स्कूल, गंगापुर स्थित ग्राम्यांचल महिला विद्यापीठ में योग दिवस पर विविध कार्यक्रम हुए।
इसके अलावा क्षेत्र के माध्यमिक व बेसिक शिक्षा विभाग के अलावा अन्य सरकारी व गैर सरकारी संस्थाओं द्वारा योग दिवस मनाया गया।

Copyright © 2026 Vashishtha Media House Pvt. Ltd.