Connect with us

आजमगढ़

चिकित्सा स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत प्रयोगशाला सहायक संवर्ग का मंडलीय अभिनंदन समारोह का हुआ आयोजन

Published

on

आजमगढ़/संसद वाणी : चिकित्सा स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत प्रयोगशाला सहायक संवर्ग का मंडलीय अभिनंदन समारोह शनिवार रोडवेज के समीप एक होटल के सभागार मे सम्पन्न हुआ। उत्तर प्रदेश प्रयोगशाला सहायक संघ के मण्डल अध्यक्ष विनोद यादव ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष अजय पाण्डेय के भागीरथी प्रयास से प्रयोगशाला सहायक संवर्ग की प्रोन्नति प्रयोगशाला प्राविधिज्ञ (एल०टी०) के पद पर हुआ है। जिलाध्यक्ष यादवेन्द्र दुर्गेश कुमार ने बताया कि प्रयोगशाला सहायक संवर्ग दशकों से प्रोन्नति की मांग कर रहा था जिसके लिए संवर्ग के प्रदेश अध्यक्ष काफी दिनों से संघर्ष कर रहे थे उनके अथक प्रयास एवं संघर्षों के बदौलत आज ऐसा संभव हो पाया है। इस मौके पर संवर्ग के प्रदेश अध्यक्ष अजय पाण्डेय को आजमगढ़, मऊ एवं बलिया के प्रयोगशाला संवर्ग सांगठन के पदाधिकाारियों ने गदा भेंट किया एवं प्रदेश महामंत्री दिग्विजय नाथ तिवारी को अशोक स्तम्भ भेंट कर के सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मण्डल अध्यक्ष विनोद यादव, आजमगढ़ जिलाध्यक्ष एवं प्रदेश उपाध्यक्ष यादवेन्द्र दुर्गेश कुमार बलिया जिलाध्यक्ष श्यामनारायण सिंह एवं मऊ के जिलाध्यक्ष मुन्ना यादव ने किया । उक्त मौके पर तीनों जनपद के संवर्गीय पदाधिकारियों के साथ साथ समस्त कर्मचारियों ने भाग लिया।

Copyright © 2026 Vashishtha Media House Pvt. Ltd.