Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
राकेश वर्मा आजमगढ़/संसद वाणी : सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की एक जनसभा लालगंज लोकसभा के सरायमीर में रही जहाँ कार्यकर्ताओ ने जमकर बवाल काटा और पुलिस को नियंत्रित करने के लिए हल्का बल प्रयोग करना पड़ा। लेकिन कार्यक्रम के बाद अखिलेश ने पत्रकारों से कहा कि चुनाव के अंतिम मतदान तक भाजपा का सफाया हो जायेगा।
आज़मगढ़ जो सपा का गढ़ माना जाता है, अखिलेश यादव ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि भाजपा के खिलाफ मतदान हो रहा है क्योंकि भाजपा ने किसान को संकट में डाल दिया। किसान की पैदावार नहीं बढ़ी और ना ही आय दुगनी हुई। नौजवान बेरोजगार है, परीक्षा के पेपर लीक हो रहे है, पेपर कौन लोग लीक करेंगे जो लोग बुलडोज़र से डराते है उनका पेपर कौन लीक करेगा। ये इसलिए करा रहे है जिससे लोगो को नौकरी और आरक्षण न देना पड़ा। इन्होंने नौकरी नहीं छीनी है बल्कि एक तिहाई लोगो का जीवन खराब कर दिया है। 400 पर के सवाल पर कहा कि कुल 543 सीटे है और 400 क बाद 143 बचेगा तो जनता भाजपा को 143 सीट के लिए भी तरसायेगी।
You must be logged in to post a comment Login