Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
आजमगढ़/संसद वाणी : जनपद आजमगढ़ में सिधारी थाना क्षेत्र के छतवारा गांव में एक शिकायत की जांच करने पहुंची पुलिस टीम पर युवकों ने हमला कर दिया। उनके द्वारा पुलिस कर्मियों को जान से मारने की धमकी दी गई। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस मामले में पुलिस द्वारा 5 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। इस घटना ने कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिये हैं। आजमगढ़ जिले के छतवारा गांव की कलंदर बस्ती निवासिनी सिराजुल निशा ने तीन दिसंबर को पुलिस को तहरीर दी। आरोप लगाया कि मुहम्मद शहादत, मुहम्मद सगीर उर्फ दीपू, तसौवर, मोहम्मद अकबर और अमीला द्वारा 2 दिसंबर की शाम को उसकी बाउंड्री को तोड़ दिया गया और उसमें लगा 10 हजार रुपये का गेट चोरी कर लिया गया। इस घटना की जांच के लिए शाम को एसआई राजबिहारी सिंह, सिपाही सद्दाम हुसैन के साथ जांच करने के लिए आरोपी के घर पहुंचे। पुलिस वालों को देखते ही आरोपी कहने लगा कि मेरे दरवाजे पर पुलिस कैसे आ गयी। आरोपी मां, बहन की भद्दी-भद्दी गाली देते हुए पुलिस वालों पर हमलावर हो गए। हमराह आरक्षी सद्दाम हुसैन को पास में रखी चौकी पर गिरा कर मारने लगे तथा दुबारा आने पर जान से मारने की धमकी दी। वह लोग जान बचाकर किसी तरह वापस आए।
इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस मामले में पुलिस एसआई की तहरीर पर 5 के विरुद्ध सरकारी कार्य में बाधा डालने का मुकदमा दर्ज किया गया। इस पूरे मामले में एसपी सिटी ने बताया कि सिधारी थाना क्षेत्र के छतवारा गांव की कलंदर बस्ती में पुलिस टीम जांच के लिए गई थी। वहां उसके द्वारा अभद्र व्यवहार किया गया है। इस मामले में 5 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। इसमें दो लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है। शेष तीन लाेगों की तलाश की जा रही है।
You must be logged in to post a comment Login