Connect with us

News

चुनाव से पहले और नतीजों के बाद, इन धर्म स्थलों पर सिर झुकाते नजर आते हैं देश के नेता

Published

on

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Lok Sabha Elections: लोकसभा चुनाव के आखिरी चरण के लिए प्रचार समाप्त होने के बाद तमाम नेता मंदिरों और धर्म स्थलों पर नजर आ रहे हैं. चुनाव में पर्चा भरने से पहले और नतीजों के बाद भी ये नेता अक्सर मंदिरों में सिर झुकाते नजर आते हैं.

चुनाव आते ही सभी नेता अपनी जीत के लिए हर तरह-तरह के रास्ते अपनाने लगते हैं. राजनीति के मैदान में बाजी मारने के लिए ये नेता देश के मशहूर मंदिरों, सिद्ध पीठों और अन्य धर्म स्थलों में जाकर शीष झुकाते हैं या पूजा करते हैं. कई बार यही नेता नामांकन से ठीक पहले दर्शन करते हैं, नतीजों से पहले हवन करते हैं या जीत के बाद सबसे पहले किसी धर्म स्थल में जाते हैं. इस चुनाव में भी नेताओं की मंदिर परिक्रमा खूब देखने को मिली. इस दौरान कुछ मंदिर और धर्म स्थल तो ऐसे भी रहे हैं जो जिनमें कई नेता बार-बार पहुंचे.

काशी विश्वनाथ 

वैसे तो देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश तमाम चर्चित मंदिरों में पूजा-अर्चना करते रहते हैं लेकिन काशी विश्वनाथ मंदिर से इनका पुराना नाता है. 2014 के आम चुनाव के बाद से प्रधानमंत्री का काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन बढ़ गया है. इस बार 2024 के लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संसदीय क्षेत्र यानी वाराणसी से नामांकन करने से पहले भी काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना किया. इसके अलावा अपनी जीत की हैट्रिक के लिए गृहमंत्री अमित शाह ने भी काशी विश्वनाथ का दर्शन किया. भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान राहुल गांधी भी काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचे थे.

तिरुपति बाला जी मंदिर

चुनाव के आखिरी चरण से एक दिन पहले गृहमंत्री अमित शाह तिरुपति बाला जी गए. तिरुपति बाला जी में अमित शाह और उनकी पत्नी ने वेंकटेश्वर मंदिर में पूजा अर्चना की.

नीम करोली बाबा

उत्तराखंड में मौजूद कैंची धाम मंदिर की लोकप्रियता इतनी ज्यादा है कि यहां बाबा नीम करोली महाराज के दर्शन के लिए लोग देश-विदेश से आते हैं. नीम करोली बाबा को उनके भक्त हनुमान जी का अवतार मानते हैं. अभी हाल में जौनपुर के पूर्व सासंद धनंजय सिंह जेल से छूटते ही नीम करोली बाबा के दर्शन करने पहुंचे थे. लोकसभा चुनाव 2024 में प्रचार से पहले धनजंय सिंह ने यहां माथा टेका था. हालांकि, बाद में उनकी पत्नी का टिकट कट गया.

विंध्याचल मंदिर

मिर्जापुर में स्थित इस मंदिर पर देश के राजनेताओं की बड़ी आस्था है. मान्यता है कि यहां माथा टेकने पर चुनाव में विजय होती है. इस बार के आम चुनाव में अमित शाह से लेकर अखिलेश यादव जैसे बड़े नेताओं ने यहां पूजा-अर्चना की.

पीपलेश्वर मंदिर रायबरेली

इस बार के लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी के रायबरेली से लड़ने के चलते यह सीट भी चर्चित सीटों में फिर से शुमार हो गई. लोकसभा के पांचवें चरण में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रायबरेली के पीपलेश्वर के हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना की.

Copyright © 2026 Vashishtha Media House Pvt. Ltd.