Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
मशहूर भोजपुरी एक्ट्रेस अन्नपूर्णा उर्फ अमृता पांडेय का निधन हो गया है. भागलपुर से एक्ट्रेस की बॉडी फांसी के फंदे में लटकी मिली.
भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है. मशहूर भोजपुरी एक्ट्रेस अन्नपूर्णा उर्फ अमृता पांडेय का निधन हो गया है. इनकी मौत से पूरी इंडस्ट्री हैरान है. भागलपुर में अमृता पांडेय की बॉडी संदिग्ध हालत में मिली. खबर मिलते ही पुलिस तुरंत वहां पहुंची और मामले की जांच कर रही है.
एक्ट्रेस ने मरने से पहले अपने वॉट्सऐप पर एक अजीब स्टेटस लगाया था जिससे साफ लग रहा है कि वो अपने सुसाइड के बारे में हिंट दे रही हैं. अब अमृता पांडेय की मौत से पूरे इंडस्ट्री में हलचल मच गई है. हैरान करने वाली बात ये है कि एक्ट्रेस ने अपने स्टेटस लगाने के कुछ देर बाद ही खुद की जान ले ली. अदाकारा की बॉडी फांसी के फंदे से लटकी मिली.
भोजपुरी एक्ट्रेस ने किया सुसाइड
जोगसर थाना क्षेत्र के आदमपुर जहाज घाट स्थित दिव्यधर्म अपार्टमेंट में एक्ट्रेस की बॉडी संदिग्ध हालत में मिली जिसके बाद अफरा-तफरी मच गई. अन्नपूर्णा उर्फ अमृता पांडेय की मौत की जांच में पुलिस जुटी हुई है. एक्ट्रेस के परिवार ने बताया कि अमृता की बॉडी उनकी बहन के रूम में साड़ी से लटकी मिली, जिसके बाद परिवार वाले बॉडी को उतारकर हॉस्पिटल ले गए लेकिन पुलिस ने तुरंत उनको मृत घोषित कर दिया.
इसके बाद परिवार वाले फिर से अर्पणा को घर ले आए. पुलिस ने इस दौरान साड़ी का फंदा, मोबाइल समेत कई चीजों को जब्त किया है. एक्ट्रेस के वर्कफ्रंट की बात करें तो भोजपुरी अभिनेत्री अमृता पांडेय ने कई फिल्मों और वेब सीरीज में काम किया है. फिल्मों के साथ-साथ कई सीरियलों में भी काम किया है.
You must be logged in to post a comment Login