Connect with us

बड़ी खबर

कैंट जीआरपी ने रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक से शातिर चोर को पकड़ा

Published

on

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

वाराणसी/संसद वाणी : कैंट जीआरपी ने रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक से शातिर चोर को पकड़ा। उसकी तलाशी लेने पर दो मोबाइल बरामद किए गए। उसे थाने लाकर पूछताछ करने के साथ ही जीआरपी विधिक कार्रवाई में जुटी रही। जीआरपी प्रभारी हेमंत सिंह के निर्देशन में चौकी प्रभारी ज्ञानपुर रोड सत्येन्द्र प्रताप सिंह हमराही हेड कांस्टेबल दिनेश कुमार यादव, कांस्टेबल विकास कुमार सिंह के साथ रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर पर भ्रमण कर रहे थे। उसी दौरान स्टेशन के पूर्वी छोर पर नाम पट्टिका के 10 कदम चौकाघाट तरफ एक संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिया। उसकी तलाशी लेने पर दो चोरी के मोबाइल बरामद किए गए। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान सूर्य प्रकाश मिश्रा ग्राम चांदपुर शोभ नाथहि थाना बैरिया जिला बलिया के रूप में हुई। बरामदगी के आधार पर अभियोग में धारा 411 भादवि तथा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी करते हुए न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया

Continue Reading
1 Comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Copyright © 2026 Vashishtha Media House Pvt. Ltd.