Connect with us

चंदौली

चौधरी अजित सिंह की मनायी गई तीसरी पुण्यतिथि

Published

on

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

अशोक कुमार जायसवाल/सचिन पटेल

पीडीडीयूनगर/संसद वाणी : राष्ट्रीय लोकदल के काशी प्रांत अध्यक्ष समरनाथ सिंह यादव एडवोकेट के कुढ़े खुर्द स्थित आवास पर पूर्व केंद्रीय मंत्री व राष्ट्रीय लोकदल के संस्थापक अध्यक्ष चौधरी अजीत सिंह की तीसरी पुण्य तिथि मनायी गई। इस अवसर पर उनके तैलचित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई।तत्पश्चात विचार गोष्ठी में समरनाथ सिंह यादव ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि भारत के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के चौधरी अजित सिंह बिल्कुल साधारण रहते हुए उनके ही मार्ग पर चलने का काम किये। किसानों गरीबों व मजदूरों की बात दमदारी से लोकसभा में करते थे। अब उनके पुत्र चौधरी जयंत सिंह किसानों के उन्नति व विकास की बात दमदारी से रखते हैं। किसान उनको भी अपना नेता मानता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वर्गीय चरण सिंह को भारत रत्न देकर किसानों का सम्मान बढ़ाने का काम किया है। जिलाध्यक्ष शिवकुमार पटेल व नगर अध्यक्ष ने लोगों से चौधरी अजीत सिंह के बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। इस कार्यक्रम में रानी यादव, जान्ह्वी यादव, रामप्यारे यादव, ओमप्रकाश यादव, राजू मंडल, बकरीदन खान, नंदलाल यादव, महेंद्र यादव मौजूद रहे।

Copyright © 2026 Vashishtha Media House Pvt. Ltd.