Connect with us

अपराध

बीएचयू ट्रामा सेंटर में पिस्तौल लहराने वाला सिपाही का बेटा साथियों सहित गिरफ्तार

Published

on

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

वाराणसी/संसद वाणी ::लंका पुलिस ने 30 सितंबर की रात में ट्रामा सेंटर परिसर में पिस्टल लहराकर उपद्रव करने के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में सीरगोवर्धनपुर रहने वाले सोनभद्र में तैनात सिपाही का बेटा काशी विद्यापीठ से छात्र संघ का चुनाव लड़ चुका अखिलेश यादव, विशाल शाह निवासी सलोनीपूर थाना सिवान जनपद सिवान बिहार, प्रिंस उपाध्याय निवासी फुलवरिया थाना बलुआ चंदौली, प्रशांत गिरी ग्राम तेंदुए हाथी बाजार जंसा वाराणसी के रहने वाले को सामने घाट जज गेस्ट हाउस से गिरफ्तार कर पुलिस ने बुधवार को जेल भेज दिया है गिरफ्तार अभियुक्त प्रशांत गिरी के पास से एक पिस्टल (कट्री मेड) व 1 जिंदा कारतूस बरामद हुआ है. प्रभारी निरीक्षक लंका शिवाकांत मिश्रा ने बताया कि आरोपियों ने पूछताछ की बताया कि जब वह ट्रामा सेंटर दवा लेने के लिए पहुंचे तो विशाल शाह और विशाल सिंह में पुरानी दुश्मनी है। विशाल सिंह अपने साथियों के साथ मौजूद था। विशाल सिंह उसके साथी उन लोगों को मारने पीटने लगे.जिस पर उन लोगों को डराने के लिए प्रशांत गिरी ने पिस्टल निकाला और लहराने लगा।

Continue Reading
Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Copyright © 2026 Vashishtha Media House Pvt. Ltd.