Connect with us

मुम्बई

सड़क विभाग के कामों में मुकेश ब्रदर कंपनी द्वारा भ्रष्ट्राचार: सामाजिक कार्यकर्ता

Published

on

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मुम्बई/संसद वाणी: मालाड (प), सामाजिक कार्यकर्ता सम्राट बागुल (Social worker Samrat Bagul) ने एक गंभीर विषय को उठाते हुए कहा कि, मालवणी जनकल्याण नगर (Jalkalyan Nagar), मुंबई ४०००९५ के पते पर मनपा द्वारा नया रस्ता बनाने का काम चालू हैं, यह काम निजी का कंपनी मुकेश ब्रदर (Mukesh Brother) के माध्यम से टेंडर प्रोजेक्ट के तहत हो रहा है। मुंबई मे सभी रस्ते खोदकर आम जनता को तंग किया जा रहे हैं। सामाजिक कार्यकर्ता ने कहा कि यह रस्ते के वजह से धुल, ट्रॅफिक जाम यातायात पर भारी सामना करना पडता है।

सामाजिक कार्यकर्ता सम्राट बागुल ने कहा कि मालवणी जलकल्याण नगर श्रीराम भवन इमारत के स्थित नाली बनाने का काम चालू है, मगर नाली कवर बनाने में पुराने वॉल को नहीं तोड़ा गया है बल्कि उस पर ही स्लैब डालकर नाली कवर का काम किया जा रहा है।

अब स्थानिक लोगों की समस्या देखकर सामाजिक कार्यकर्ता सम्राट बागुल ने उस जगह पर जाकर नाली कवर के काम का निरीक्षण किया, इसमे सिर्फ दो इंच की कॉलम खडी कर उस स्लैब डाला जा रहा है, सामाजिक कार्यकर्ता सम्राट ने जब कंपनी के मुकादम सुपरवायझर से बात करने पर पता चला की, अगर वह पुराने वाल को तोड़ते है तो श्रीराम भवन इमारत की दिवाल टूट जाएगी, अब इससे यह स्पष्ट हो गया है कि यह जल्द बाजी में आधे अधूरे कार्य करके स्लैब डालने में लगा गए है। आपको बता दें कि यह सब बुलडोझर के माध्यम से थोडा जा रहा है, इसलिए नीचे का फाउंडेशन नहीं तोडा गया है। सामाजिक कार्यकर्ता ने इंजीनियर से संवाद करते हुए कहा कि, ब्रिक्स के माध्यम से तोडा जाए, पर वहां पर बॅरिकेड भी नही थे, इससे बडी दुर्घटना हो सकती थी।

अब सामाजिक कार्यकर्ता सम्राट बागुल के सवालों से मुकेश ब्रदर कंपनी के कर्मचारियों के पसीने छुट गए, जिसके बाद सामाजिक कार्यकर्ता सम्राट बागुल ने काम बंद करने का आदेश दिया, साथ में यह भी निर्देश दिया कि जब तक व पुराना वाल को तोडकर नया स्लॅब नही बनाया जायेगा तब तक काम शुरू नहीं होने देंगे।
सामाजिक कार्यकर्ता सम्राट बागुल ने मुकेश ब्रदर कंपनी की जांच के लिए पी/ उत्तर विभाग के सहायक आयुक्त किरण दिघावकर से की है, और साथ ही उचित कारवाई करे ऐसी मांग की हैं।

Continue Reading
3 Comments

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Copyright © 2026 Vashishtha Media House Pvt. Ltd.