Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
आजमगढ़/संसद वाणी : जनपद आजमगढ़ शहर के चौक स्थित दक्षिण मुखी देवी मंदिर में सुबह से महिलाओं समेत भारी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। सैकड़ों की संख्या में लोगों ने माता रानी को नारियल चुनरी चढ़ाकर मन्नत मांगी और पूजा अर्चना किया। दक्षिण मुखी देवी का विशेष श्रृंगार किया गया, विशेष आरती की जा रही। इस प्राचीन मंदिर को झलरियों तथा फूल मालाओं से सजाया गया। मंदिर में भीड़ देखते हुए प्रशासन की तरफ से सुरक्षा की व्यवस्था भी की गई।
इस मंदिर के पुजारी ने बताया कि आज शारदीय नवरात्रि का प्रथम दिन है और इस दिन मां के शैलपुत्री रूप की पूजा होती है। दक्षिण मुखी देवी मंदिर करीब डेढ़ सौ वर्ष पुराना है। मान्यता है कि यहां पर देवी जी तंत्र विद्या से प्रकट हुई थी, यह एक तांत्रिक मंदिर है। खास बात यह भी है कि दक्षिण मुखी देवी मंदिर पूरे देश में केवल यहां और एक अन्य कोलकाता में स्थापित है। इस मंदिर का काफी महत्व है, इसलिए लोग यहां दर्शन करने आते हैं। आजमगढ़ के अलावा आसपास के जिले से भी लोग यहां माताजी का दिव्य दर्शन, पूजन करने और मन्नत मांगते हैं। लोगों की मान्यता है कि उनकी मन्नत पूरी होती है।
You must be logged in to post a comment Login