Connect with us

आजमगढ़

जनपद के प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने विकास कार्यों को लेकर कलेक्ट्रेट सभागार में की अधिकारियों संग समीक्षा बैठक

Published

on

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

आजमगढ़/संसद वाणी : :उत्तर प्रदेश के कृषि, कृषि शिक्षा एवं कृषि अनुसंधान विभाग के कैबिनेट मंत्री तथा जनपद के प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में विभागीय योजनाओं एवं निर्माणाधीन परियोजनाओं की समीक्षा बैठक की गई। विभागीय योजना को लेकर मंत्री ने मीडियाकर्मियों से बातचीत में कहा कि 3 महीने तक आचार संहिता लागू रहने के चलते जो विकास कार्यलंबित हो गए थे उनको जल्द से जल्द पूरा कर लिया जाए। खासकर किसानों की समस्याओं पर ध्यान दिया जाए। उन्होंने कहा कि जनपद में पर्याप्त मात्रा में विकास कार्य कराए गए हैं। सड़कों का जाल बिछाया गया है।

करीब 500 करोड लागत से सड़कों का निर्माण किया गया। इसके अलावा भी निर्माण कार्य जारी है या प्रस्तावित है उन्होंने कहा कि आजमगढ़ में ज्यादातर जनप्रतिनिधि समाजवादी पार्टी से हैं। उनके द्वारा ज्यादा कमीशन खाया जाता है। जिससे विकास कार्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है और जिसका दुष्प्रभाव सरकार पर भी पड़ता है फिलहाल जो भी शिकायत मिलेगी इसकी जांच कर कर कार्रवाई की जाएगी। जनपद में करीब साढ़े पांच सौ सरकारी नलकूप है जिनको सुचारू रूप से चलने के लिए उन्होंने निर्देश दिया है। फर्टिलाइजर आजमगढ़ में पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है इसके अलावा बिजली और पानी को भी पूरी तरीके से दुरुस्त रखने को उन्होंने अधिकारियों को आदेश दिया। उन्होंने कहा कि कायाकल्प योजना से विद्यालयों को शत प्रतिशत आच्छादित किया जाए। अभियान चलाकर नामांकन बढ़ाया जाए। विद्युत विभाग के सभी फीडर को सही कराने, डिमांड के अनुसार विद्युत आपूर्ति व विद्युत ट्रिपिंग को सही कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विद्युत कटौती की सूचना पहले ही संबंधित क्षेत्र के निवासियों को दिया जाए। उन्होंने कहा कि खराब ट्रांसफर को तत्काल बदलना सुनिश्चित किया जाये तथा जनता की विद्युत शिकायतों को तत्काल संज्ञान में लिया जाए। नहरों की सिल्ट सफाई की समीक्षा करते हुए मंत्री ने कहा कि निर्धारित समय में नहरों की सिल्ट सफाई कराएं तथा पानी की सप्लाई सभी नहरों, माइनरों एवं रजवाहों में टेल तक सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि बंद नलकूपों को तत्काल ठीक करायें तथा ट्रांसफार्मर के कारण बन्द नलकूपों को भी चलाना सुनिश्चित किया जाए। इसके अलावा भी तमाम विभाग के विकास कार्यों की समीक्षा की। बैठक में जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज, पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य, मुख्य विकास अधिकारी परीक्षित खटाना, अपर जिलाधिकारी प्रशासन राहुल विश्वकर्मा, मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ0 आईएन तिवारी, जिला विकास अधिकारी संजय कुमार सिंह एवं अन्य सभी विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Copyright © 2026 Vashishtha Media House Pvt. Ltd.