Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
आजमगढ़/संसद वाणी : दसवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस आज जहां हर जगह मनाया जा रहा है उसी क्रम में पर आजमगढ़ में कई जगहों पर योगाभ्यास हुआ। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन वृहद स्तर पर मुख्यालय स्थित कलेक्ट्रेट भवन के समाने किया गया। जिसमें प्रबुद्ध जन एवं आम जनमानस के साथ प्रदेश सरकार के कैबिनेट कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही सम्मिलित होकर जिले के डीएम विशाल भारद्वाज तथा आला अधिकारियों ने योग की विभिन्न क्रियाओं एवं आसनों के साथ योगाभ्यास किया। इस अवसर विभिन्न क्षेत्रों में अपना योगदान देने वाले लोगों प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया गया।
योग पुरानी परंपरा रही है, करें योग रहें निरोग के उद्देश्य पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने योग के बारे में विशेष रूप से लोगों को जागरूक किया। आज पूरा देश इसके महत्व को बखूबी समझते हुए सहभागिता कर रहा है। आजमगढ़ जिले में अंतरराष्ट्रीय दिवस पर जहां जगह-जगह योगाभ्यास किया गया, जहां पुलिस लाइन में आयोजित योग दिवस कार्यक्रम में आईजी अखिलेश कुमार, एसपी अनुराग आर्य ने पुलिस के आला अधिकारियों और पुलिसकर्मियों के साथ योग कार्यक्रम में सहभागिता की। तो वहीं इस दसवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन वृहद स्तर पर मुख्यालय स्थित कलेक्ट्रेट भवन के समाने किया गया। जिसमें प्रबुद्ध जन एवं आम जनमानस के साथ प्रदेश सरकार के कैबिनेट कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही सम्मिलित होकर योग की विभिन्न क्रियाओं एवं आसनों के साथ योगाभ्यास किया।
कार्यक्रम में विभिन्न सामाजिक संगठनों के साथ जिले के चिकित्सकों के साथ जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज, मुख्य विकास अधिकारी विकास खटाना, अपर जिला अधिकारी प्रशासन, अपर जिला अधिकारी वित्त एवं राजस्व के साथ विभिन्न सामाजिक एवं राजनीतिक संगठन एवं दलों के लोग उपस्थित होकर योगाभ्यास किया। योग के प्रशिक्षक योगाचार्य लालचंद यादव ने सभी लोगों को योग के विभिन्न क्रियो एवं आसनों के बारे में अभ्यास कर बताया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश सरकार के कैबिनेट कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने बताया कि दसवें योग की थीम योग स्वयं और समाज के लिए है। सभी से आग्रह है कि स्वयं अपने और समाज के स्वास्थ्य का संवर्धन करने के लिए प्रत्येक दिन स्वयं योग करें और समाज के सभी वर्ग के लोगों को योग करने के लिए प्रेरित करे। कहा योग करने से शरीर स्वस्थ्य रहता है और स्वस्थ्य शरीर में स्वस्थ्य मस्तिष्क का वास रहता है।
You must be logged in to post a comment Login