Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
चोलापुर/संसद वाणी
चोलापुर थाना अंतर्गत दानगंज चौकी क्षेत्र में आज ईद-उल-अजहा पर ईदगाह और मस्जिदों में मुस्लिम समाज के लोगों ने अकीदत के साथ नमाज अदा की। मुल्क में खुशहाली और अमन की दुआ मांगी गई। इसके बाद लोगों ने अपने घरों में पहुंचकर कुर्बानी दी।
दानगंज बाजार के मस्जिद में ईदगाह पर नमाज पढ़ने के लिए लोग सुबह से ही पहुंचना शुरू हो गए थे। मौलाना नें ईद की नमाज अदा कराई,अल्लाह हम सबसे बहुत मुहब्बत करते हैं, हमें रब के बताए उसूलों पर चलना चाहिए। इस्लाम इंसानियत का पैगाम देता है, लिहाजा एक अच्छा इंसान बनकर अपने कर्तव्य को पूरा करना चाहिए। ऐसे व्यक्ति से ही अल्लाह भी खुश होता है। कुर्बानी के मायने खुदा को राजी करना है, न कि दिखावा करना। ईदगाह में मौलाना ने फरमाया कि हमें एक-दूसरे के काम आना चाहिए और दिखावे से बचना चाहिए। वहीं शिया जामा मस्जिद में मौलाना ने कहा कि हमें दूसरों की मदद करनी चाहिए। दूसरों की मदद करना भी खुदा की इबादत है। कुर्बानी के बाद ऐसा कोई काम न करें, जिससे किसी दूसरे धर्म के लोगों के जज्बात को ठेस पहुंचे।
इस्लाम में दूसरों को तकलीफ पहुंचाना बड़ा गुनाह माना गया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर कुर्बानी की वीडियो और फोटो अपलोड न करने की अपील की। इनके अलावा ग्रामीण इलाकों की सभी मस्जिदों में नमाज अदा की गई है।वहीं पर सुरक्षा व शांति ब्यवस्था बनाये रखने के लिए चौकी प्रभारी आदित्यसेन सिंह व दीवान अविनाश राणा, कास्टेबल देशनाथ मय फ़ोर्स के साथ हर मस्जिद पर गस्त करते रहें और अपराधियों पर उनकी पैनी निगाह बनाये रखें हुए है |क्षेत्र में उनकी इस नेक पहल की बड़ी प्रशंसा जनता के द्वारा किया जा रहा है |दानगंज चौकी प्रभारी आदित्य सेन सिंह द्वारा सभी मुस्लिम समाज के लोगों को ईद-उल-अजहा की बधाई भी दिये |
You must be logged in to post a comment Login