Connect with us

वाराणसी

वाराणसी में पांच सेमी प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रही हैं गंगा

Published

on

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

वाराणसी/संसद वाणी : एक सप्ताह बाद एक बार फिर गंगा के जलस्तर में बढ़ाव शुरू हो गया है। सीजन में यह पांचवीं बार है जब गंगा के जलस्तर में वृद्धि हो रही है। वाराणसी में जलस्तर पांच सेमी प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रहा है। बुधवार सुबह 8 बजे तक गंगा का जलस्तर राजघाट के पास 66.72 मीटर दर्ज किया गया है।
उधर, चंदौली, मिर्जापुर और भदोही में भी बढ़ाव जारी है। वहीं आजमगढ़, बलिया और मऊ में घाघरा नदी अब भी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। आजमगढ़ में जलस्तर 33 सेमी. घटा है। इसके बाद भी अभी नदी खतरा बिंदु से 47 सेमी. ऊपर बह रही है। बलिया में भी घाघरा खतरा बिंदु से ऊपर बह रही है।

Continue Reading
Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Copyright © 2026 Vashishtha Media House Pvt. Ltd.