Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
आजमगढ़/संसद वाणी : आजमगढ़ निजामाबाद तहसील क्षेत्र के बघौरा ईनामपुर, स्थित वृद्धा आश्रम पर शुक्रवार को जिला समाज कल्याण अधिकारी मोती लाल और गोविंद वृद्धा आश्रम के प्रबंधक श्याम पांडेय के नेतृत्व में भीषण ठंड में वृद्धजनों को अंग वस्त्र वितरण किया गया है संस्था द्वारा निवासरत सभी वृद्ध माता-पिता पिता को ऊनी गर्म वस्त्र के रूप में जैसे- फुल स्वेटर, इनर, अपर लोवर, मोज़ा व टोपी इत्यादि।
बताते चले कि जिला समाज कल्याण अधिकारी मोतीलाल आजमगढ़ के हाथों द्वारा वितरण कराया गया। जिला समाज कल्याण अधिकारी आजमगढ़ ने सभी वृद्धजनों से बातचीत कर उनके स्वास्थ्य, रहन-सहन एवं भोजन संबंधी व्यवस्था के बारे में जानकारी प्राप्त की। सभी वृद्धजन आश्रम की व्यवस्था से अति संतुष्ट पाए गए। वृद्धजनों द्वारा बताया गया कि यहां अलाव की अच्छी व्यवस्था है, गर्म पानी हेतु गीजर लगे हुए हैं। तदोपरांत वृद्धाश्रम प्रबंधक को निर्देशित किया गया कि वृद्धजनों के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान रहे। अंत में वृद्धाश्रम प्रबंधक श्याम पाण्डेय ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।
You must be logged in to post a comment Login