Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
कंगना रनौत ने थप्पड़ कांड में सीआईएसएफ महिला जवान को सपोर्ट करने वालों पर निशाना साधा है. उन्होंने महिला जवान को सपोर्ट करने वालों के खिलाफ एक लंबा नोट लिखा है. कंगना ने सपोर्ट करने वालों को आपराधिक प्रवृत्ति का बताया है और पूछा है कि क्या उन्हें किसी के बलात्कार या हत्या से भी कोई परेशानी होगी. कंगना ने एक्स पर लिखा, “हर बलात्कारी, हत्यारा या चोर के पास हमेशा अपराध करने के लिए एक स्ट्रॉन्ग इमोशनल, फिजिकल, साइकोलॉजिकल या फाइनेंशियल कारण होता है.
कंगना रनौत ने आगे लिखा, “कोई भी अपराध बिना किसी कारण के नहीं होता है. अगर आप अपराधियों के साथ हैं तो देश के कानूनों का उल्लंघन करने वालों को इमोशनली साथ हैं. याद रखें कि अगर आप किसी के इंटिमेट जोन में घुसने, उनकी अनुमति के बिना उनके शरीर को छूने और उन पर हमला करने से सहमत हैं, तो आप सच में बलात्कार या हत्या से भी सहमत हैं.”
You must be logged in to post a comment Login