Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
वाराणसी/संसद वाणी : भेलूपुर थाना अंतर्गत संकुलधारा पोखरे के पास खुले में नगर निगम द्वारा कूड़ा गिराया जा रहा है। जिसको लेकर स्थानीय नागरिक, राहगीर, बूढ़े, बच्चे, महिलाएं परेशान हो रहे हैं। इस कूड़े से इतनी ज्यादा बदबू आ रही है कि लोगों का भोजन करना भी दुश्वार हो गया है। बता दें कि जहां पर कूड़ा गिराया जा रहा है वहीं पर पौराणिक पोखरा संकुल धारा, कंपोजिट विद्यालय संकुलधारा, उसके साथ ही बगल में खोजवा चौकी भी है। उसके बावजूद भी खुले में नगर निगम द्वारा कूड़ा गिराया जा रहा है। जबकि पहले कूड़ा भवनिया पोखरा के पास जहां पर कुड़ा गिराने के लिए बनाया गया है उसको बंद करके, संकुल धारा पोखरा के समीप कूड़े को डंप करने का कार्य नगर निगम द्वारा किया जा रहा है। स्थानीय निवासी गुड्डू समाज सेवक ने बताया कि कूड़े की बदबू से पूरा मोहल्ला परेशान है। लोगों को सांस लेने में भी दिक्कत आ रही है। हम लोगों ने इसकी शिकायत कई बार नगर निगम और प्रधानमंत्री जन संपर्क कार्यालय में किये परंतु अभी तक इसका कोई भी निस्तारण नहीं हो सका।
उन्होंने कहा कि पास में कमपोजिट विद्यालय है यहां पर छोटे-छोटे बच्चे आ कर पढ़ाई करते हैं। बता दें कि बच्चे बिना मास्क के विद्यालय नहीं आ पाते। पास पड़ोस में रहने वाले लोग रात भर इस बदबू से सो नहीं पा रहे हैं। यह दिन प्रतिदिन बीमारी का कारण बनता जा रहा है। गुड्डू ने काशी के सांसद देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ ही मुख्यमंत्री योगी से भी इसका निस्तारण करने की गुहार लगाई हैं। उन्होंने कहा कि काशी से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वच्छता का शुरुआत की थी परंतु हम लोगों के सामने नगर निगम द्वारा कूड़ा गिरा कर लोगों को बीमार करने का कार्य किया जा रहा है। वही कंपोजिट विद्यालय की प्रधानाध्यापिका मीरा द्विवेदी ने बताया कि यहां पर पिछले कई माह से कूड़ा खुले में गिराया जा रहा है। जिससे काफी दुर्गंध उठ रहा है। बच्चों को सांस लेने में भी दिक्कत आ रही है। उन्होंने कहा कि इसका जल्द से जल्द स्थाई निराकरण निकालना चाहिए इस बदबू से बीमारी भी फैलने की आशंका बनी हुई है। वही स्थानी निवासी राहगीर अभिषेक श्रीवास्तव गोलू ने बताया कि हमारा इसी मार्ग से आना-जाना होता है और यहां से गुजरते वक्त काफी दुर्गंध आती है लोगों का आना-जाना भी इस मार्ग से काफी दूभर हो गया है। इसका जल्द से जल्द समाधान नगर निगम को निकालना चाहिए। वही स्थान आई महिला ने बताया कि यहां पर विद्यालय है मंदिर भी है और पास में ही खोजना चौकी है इन सब के बावजूद भी खुले में कूड़ा गिराया जा रहा है जिससे आसपास रहने वाले लोगों को सांस लेने तथा भोजन करने में काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है वही बच्चों को विद्यालय आने में काफी दिक्कतें होती है कितना दुर्गंध आता है कि लोगों का यहां से गुजरना भी काफी मुश्किल कार्य हो जाता है।
You must be logged in to post a comment Login