Connect with us

वाराणसी

मुक्केबाजी प्रतियोगिता मे मेरठ के मुक्केबाजों का रहा दबदबा

Published

on

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

द्वितीय स्थान पर झांसी और तृतीय स्थान पर आगरा को करना पड़ा संतोष

3 दोनों के कार्यक्रम में 415 खिलाड़ीयों ने लिया भाग

वाराणसी/संसद वाणी : 68वीं प्रदेशीय विद्यालयीय मुक्केबाजी प्रतियोगिता का तीसरे दिन भव्य समापन हुआ। 415 खिलाड़ियों ने बीएचयू के एंफीथियेटर मैदान में मुक्केबाजी प्रतियोगिता में अपना दम खम दिखाया। बता दे कि इस मुक्केबाजी प्रतियोगिता में 115 बालिका और 300 बालक वर्ग के खिलाड़ीयों ने रिंग में अपना करतब दिखाए। कार्यक्रम आयोजक सचिव राकेश कुमार सिंह ने बताया कि इस मुक्केबाजी प्रतियोगिता में मेरठ प्रथम स्थान पर रहा जिसने 13 गोल्ड मी हासिल किया।वह दूसरे स्थान पर 7 गोल्ड मेडल लेकर झांसी और 5 गोल्ड मेडल लाकर आगरा तृतीय स्थान पर रहा।अपना बेस्ट प्रदर्शन किया।यह प्रतियोगिता पूर्ण रूप से निर्विवाद रहा। उन्होंने बताया कि यह पूरा प्रतियोगिता में किसी भी प्रकार का आपत्ति नहीं आई इसके साथ ही खिलाड़ियों के रहने और खाने की उत्तम व्यवस्था किया गया था। इस मुक्केबाजी प्रतियोगिता में कुल 16 मंडल के मुक्केबाजों ने प्रतिभा किया। इस प्रतियोगिता में समस्त मंडलों के कोच भी साथ में शामिल रहे। इसके साथ ही राष्ट्रीय स्तर के मुक्केबाज जो इस निर्णायक मंडल में शामिल रहे। इस कार्यक्रम के सभी कोच राधे मोहन झा के सहयोग से पहुंचे थे। इस कार्यक्रम में कोच का विशेष योगदान रहा। राज्य शिक्षक पुरस्कार प्राप्त संगीत शिक्षक, बंगाली टोला इंटर कॉलेज के डॉ जितेंद्र मिश्रा टीचर ने भी सुंदर गीत प्रस्तुत किया। इसके साथ ही गोपी राधा बालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं ने गीत और नृत्य के जरिए एकलव्य का मंचन किया।राकेश कुमार सिंह ने बताया कि इस मुक्केबाजी प्रतियोगिता में सबसे ज्यादा वाराणसी मंडल के प्रति भारी ने प्रतिभा किया। बीएचयू स्थित एमपी थियेटर मैदान में 68वीं परदेसीय माध्यमिक विद्यालयीय मुक्केबाजी प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में जिला विद्यालय निरीक्षक और कार्यक्रम की अध्यक्षता सदस्य शिक्षा सेवा चयन डॉ हरेंद्र कुमार राय उपस्थित थे।

कार्यक्रम के दौरान प्रतिभा करने वाले प्रतिभागियों को मेडल मंडल के कोच को फील्ड और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान मैच के दौरान रेफरी और निर्णायक मंडल को भी अंगवस्तम् और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।इस कार्यक्रम में संसद वाणी के पत्रकार सुशील चौरसिया को स्मृति चिन्ह और अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया गया।

Continue Reading
1 Comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Copyright © 2026 Vashishtha Media House Pvt. Ltd.