Tuesday, April 29, 2025
Homeबड़ी खबरम्हाडा ने कहा है कि रूम मालिक अपना वाहन लगा सकते है:...

म्हाडा ने कहा है कि रूम मालिक अपना वाहन लगा सकते है: फेडरेशन एवं सोसायटी के सदस्य

• म्हाडा अधिकारियों ने फेडरेशन के अध्यक्ष और सचिव को बचाने में कोई कसर नहीं छोड़ी..

• म्हाडा के अधिकारियों ने नोटिस में फेडरेशन के अध्यक्ष और सचिव को सभी वाहन बाहर हटाने के लिए दिया था २४ घंटे, पर 19 दिन बाद भी सभी वाहन बाहर नहीं किए..

• म्हाडा के अधिकारियों को फेडरेशन के अध्यक्ष और सचिव को जब समय ही देना था तो नोटिस में लिख देते की जब दिल करे तो सभी वाहन हटाए..

• म्हाडा अधिकारियों के डिक्शनरी में २४ घंटे का मतलब 19 दिन या एक वर्ष होते होंगे..? क्योंकि फेडरेशन के अध्यक्ष और सचिव आराम से सभी वहान बाहर कर रहे हैं और म्हाडा अधिकारी उन्हें समय दिए जा रहे हैं..

• क्या म्हाडा के अधिकारियों पर कार्रवाई नहीं की जानी चाहिए..? क्या उनसे यह नहीं पूछा जाना चाहिए कि जब फेडरेशन के अध्यक्ष और सचिव ने 24 घंटों में सभी वाहन बाहर नहीं किए तो आपके द्वारा क्या किया गया..?

• क्या म्हाडा अधिकारियों से यह नहीं पूछा जाना चाहिए कि, फायर ब्रिगेड ने म्हाडा से जो शिकायत किया था उसमें फेडरेशन के बोर्ड का भी जिक्र किया था, पर नोटिस में म्हाडा अधिकारियों द्वारा उसका कोई जिक्र नहीं है..?

• म्हाडा अधिकारियों को यह भी पता है कि फेडरेशन ने मेन गेट पर अवैध केबिन बनाया है, पर म्हाडा अधिकारियों ने अभी तक कोई कार्रवाई क्यों नहीं किया..?

• म्हाडा अधिकारियों को यह भी पता है कि फेडरेशन के अध्यक्ष और सचिव ने पार्किंग के नाम पर 5 वर्षो तक लोगों के जान से खिलवाड़ किया, पर उसके बाद भी म्हाडा के अधिकारियों ने क्या कार्रवाई किया..? अभी तक तो कुछ भी नहीं..

• म्हाडा के अधिकारियों को यह भी पता है कि फेडरेशन के अध्यक्ष और सचिव ने पार्किंग के नाम पर 5 वर्षो तक सभी वाहन मालिकों को धोखे में रख कर पार्किंग का राशि वसूली करते रहे.. और यह बहुत बड़ा स्कैम है, पर म्हाडा अधिकारियों ने क्या किया..? कुछ नहीं..

• फेडरेशन के अध्यक्ष ने मालवणी स्वप्नपूर्ति सोसायटी को पार्किंग का अड्डा बना दिया है, वह भी इसलिए कि अध्यक्ष साहब को उन्हें अपनी ऑटो रिक्शा बाहर नहीं करना है, म्हाडा अधिकारी यह भी जानते है पर क्या एक्शन लिया कुछ भी नहीं..?

• उपनिबंधक से भी लिखित शिकायत की गई कि अवैध फेडरेशन, अवैध केबिन और अवैध फेडरेशन के बोर्ड को हटाया जाए, पर म्हाडा अधिकारियों ने क्या किया..? अभी तक कुछ नहीं..?

• अब यह सब से साफ दिख रहा है कि अवैध फेडरेशन के अवैध अध्यक्ष और अवैध सचिव को म्हाडा के अधिकारियों द्वारा बचाया जा रहा है..?

मुम्बई/संसद वाणी। सामना नगर मालवाणी गेट नंबर 8, म्हाडा के अधिकारियों द्वारा अलग ही नजारा देखने को मिल रहा है, जिस जगह पर २ व्यक्ति द्वारा फेडरेशन बनाकर अवैध पार्किंग करवाना शुरू कर दिए थे, जब म्हाडा अधिकारियों को पता को चला तो दिखावा करने के लिए मुजबानी फेडरेशन के अध्यक्ष और सचिव को अवैध पार्किंग बंद करने के लिए और सभी वाहन बाहर करने के लिए चेतावनी देकर चले जाते हैं, और कई माह बीत जाने के बाद फेडरेशन के अध्यक्ष और सचिव ने पार्किंग बंद नहीं किया, फिर जब हमारे मीडिया ने फायर ब्रिगेड में शिकायत की फिर फायर ब्रिगेड के अधिकारियों द्वारा म्हाडा को लिखित शिकायत की जिसके बाद म्हाडा अधिकारियों ने दिखावा के लिए फेडरेशन के अध्यक्ष और सचिव को नोटिस जारी कर दिया, अब नोटिस में सभी वाहन बाहर करने के लिए फेडरेशन के अध्यक्ष और सचिव को २४ घंटे का समय दिया, पर आज 19 दिनों बाद भी फेडरेशन के अध्यक्ष और सचिव ने सभी वाहन बाहर नहीं करवा पाए, और यह सब देख म्हाडा अधिकारियों ने क्या किया..? कुछ भी नहीं.. म्हाडा के अधिकारियों द्वारा फेडरेशन के अध्यक्ष और सचिव को समय पर समय दिए जा रहे हैं, जिसके बाद फेडरेशन के सदस्यों का मनोबल सातवें आसमान पर हो गया है कि वह कुछ भी करेंगे, म्हाडा द्वारा ज्यादा से ज्यादा नोटिस दिया जाएगा।

आपको बता दें कि म्हाडा ने नोटिस जारी करके यह साबित कर दिया है कि इस खुली जगह पर फेडरेशन द्वारा अवैध पार्किंग करवा रही थी, पर आप जान कर यह हैरान होंगे कि यह सब होने के बाद भी सभी सोसायटी के अध्यक्ष और सचिव पार्किंग का राशि जिनका बचा है, उन सभी वाहन मालिकों से मांगा जा रहा है, और सोसायटी के अध्यक्ष और सचिव द्वारा पर्ची में ऑटो रिक्शा और कार पार्किंग का राशि लिखा भी जा रहा है, अब जो अवैध पार्किंग था और जिस जगह पर सभी वाहन मालिकों को धोखे में रख पार्किंग का राशि लेते रहे हैं और म्हाडा ने जब अवैध घोषित कर दिया, उसके बाद भी डंके की चोट पर बचा हुआ पार्किंग का राशि वसूली किया जा रहा है, और यह सब क्यों हो रहा है..? क्योंकि जो म्हाडा के अधिकारियों ने फेडरेशन के अध्यक्ष और सचिव को नोटिस जारी किया था वही आज उन फेडरेशन के अध्यक्ष और सचिव को बचाने में जुट गए हैं। अब यह सब देख फेडरेशन के अध्यक्ष और सचिव का मनोबल तो बढ़ना ही था।

• जिस म्हाडा अधिकारी ने नोटिस जारी किया था, उनसे हमारे मीडिया ने १० दिन पहले कुछ सवाल किया था जिसका आज तक जवाब नहीं मिला..

सवाल: फेडरेशन के अध्यक्ष और सचिव को सभी वाहन बाहर करने के लिए, आपने २४ घंटे का समय दिया था पर कई दिन बीत जाने के बाद भी सभी वाहन बाहर नहीं हो पाए..?

उत्तर: म्हाडा के अधिकारी ने कहा कि वह एक बार और नोटिस जारी करेंगे..

सवाल: जब दुबारा ही नोटिस जारी करना था, तो फिर पहले ही नोटिस में आपने यह क्यों लिखा कि अगर २४ घंटे में अगर सभी वहान बाहर नहीं हुए तो फिर FIR दर्ज किया जाएगा, पर कई माह बीत जाने के बाद आपके द्वारा कुछ नहीं किया गया।

उत्तर: म्हाडा के अधिकारी ने कोई जवाब नहीं दिया।

सवाल: फायर ब्रिगेड के अधिकारियों ने शिकायत में लिखा था कि मेन गेट पर फेडरेशन का बोर्ड लगा उसके करना भी फायर ब्रिगेड की वाहन अंदर नहीं जा सकता है, पर आपके द्वारा नोटिस में सिर्फ अवैध पार्किंग का जिक्र किया है, बोर्ड के विषय को अनदेखा क्यों किया गया है..?

उत्तर: म्हाडा के अधिकारी ने इस पर अभी तक कोई जवाब नहीं दिया है..

सवाल: फेडरेशन के अध्यक्ष और सचिव ने मेन गेट पर अवैध केबिन बनाया है, और आपको यह पता है कि वह केबिन बिना अनुमति के बना है फिर, आपके द्वारा कोई कार्रवाई क्यों नहीं किया गया..?

उत्तर: इस विषय पर भी आज तक म्हाडा के अधिकारी ने कोई जवाब नहीं दिया..

सवाल: फेडरेशन के अध्यक्ष और सचिव ने अवैध पार्किंग शुरू करके, ५ वर्षों तक लोगों के जान से खिलवाड़ किया गया, और ५ वर्षो तक सभी वाहन मालिकों को धोखे में रख कर पार्किंग का राशि वसूली करते रहे, जब आपको पता चला तो आपने क्या किया..?

उत्तर: म्हाडा के अधिकारी इस विषय पर भी चुप रहे।

आप सभी लोग यह देख सकते है कि म्हाडा अधिकारियों ने जो फेडरेशन के अध्यक्ष और सचिव को नोटिस जारी किया था वह सिर्फ और सिर्फ दिखावा के लिए किया था, आप यह भी देख सकते की फेडरेशन के अध्यक्ष और सचिव ने कई वर्षों तक अवैध पार्किंग, वाहन मालिकों से पार्किंग के नाम पर खुलेआम धोखाधड़ी, और फायर ब्रिगेड के रस्ते को लॉक करके कई वर्षों तक लोगों के जान से खिलवाड़ करते रहे, पर यह म्हाडा के अधिकारियों को क्या फर्क पड़ता है, वह तो अब फेडरेशन के अध्यक्ष और सचिव को बचाने में जुट गए, अब अगर कुछ महीनों बाद अगर फेडरेशन के अध्यक्ष और सचिव द्वारा फिर अवैध पार्किंग शुरू करवा देंगे, और जब तक कोई शिकायत नहीं करता है तब तक यह लोग अवैध कार्य करते रहेंगे, और किसी ने शिकायत कर दिया तो फिर क्या दिखावा के लिए म्हाडा के अधिकारी नोटिस जारी कर देंगे। अब फेडरेशन के अध्यक्ष और सचिव लोगों के जान से खिलवाड़ करे और लोगों के साथ धोखाधड़ी करे, उससे म्हाडा के अधिकारियों को क्या दिक्कत है..?

आपको यह भी बता दें कि फेडरेशन और साई श्रद्धा सोसायटी के सदस्य ने एक रूम मालिक से पार्किंग की राशि मांगी, जिसके बाद वाहन मालिक ने कहा कि म्हाडा अधिकारियों ने तो नोटिस जारी करके उसे अवैध घोषित कर दिया है फिर आप उसका राशि कैसे मांग सकते हैं, तो सदस्य ने रूम मालिक को जवाब दिया कि म्हाडा अधिकारी ने उसे अवैध घोषित नहीं किया है, म्हाडा अधिकारियों ने कहा है कि वहां पर सभी रूम मालिक अपना वाहन खड़ा कर सकते हैं.. अब यह देख कर भी म्हाडा अधिकारियों का जमीर नहीं जगता की फेडरेशन और सोसायटी के सदस्यों द्वारा अवैध पर अवैध कार्य कर रहे हैं और सभी से कहते है कि म्हाडा ने उन्हें अनुमति दी है..?

आपको बता दें कि म्हाडा के अधिकारी कितने लापरवाह और आलसी हैं की, वास्तुरचना सोसायटी के कई माह पहले उपनिबंधक को लिखित शिकायत की गई कि सामना नगर मालवाणी गेट नं 8 पर, अवैध फेडरेशन बनाकर म्हाडा के खुली जगह पर अवैध पार्किंग करवा फेडरेशन के सदस्यों ने पूरा रास्ता लॉक कर दिया है, वास्तुरचना के सदस्यों ने उपनिबंधक को यह भी लिखा कि मेन गेट पर अवैध फेडरेशन का बोर्ड लगाया है, जोकि एक बार गिर चुका है, और मेन गेट पर अवैध केबिन भी बनाया गया है, पर आपको यह पता चलेगा कि कई माह बीत जाने के बाद भी उपनिबंध के अधिकारियों कोई कार्रवाई नहीं किया गया, अब इससे यही लगता है कि जिस तरह मुंबई गृहनिर्माण व क्षेत्रविकास मंडळ के अधिकारी फेडरेशन के अध्यक्ष और सचिव को बचाने में जुटे हैं वैसे ही उपनिबंधक के अधिकारियों द्वारा भी फेडरेशन को बचाने का कार्य किया जा रहा होगा..?

इन अधिकारियों को शर्म भी नहीं आता है कि वह जिसे बचा रहे वह फेडरेशन के लोग अवैध कार्य करके, लोगों के जान से खिलवाड़ और लोगों के साथ धोखाधड़ी कर रहे हैं, और ऐसे लोगो को बचाने के अलावा म्हाडा अधिकारियों को जनता को यह बताना चाहिए था कि अगर कोई भी फेडरेशन और सोसायटी का अध्यक्ष और सचिव अवैध कार्य करता है तो आप सुचित करे, म्हाडा उनके ऊपर कानूनी कार्रवाई करेगी, पर यह तो म्हाडा अधिकारियों द्वारा अलग ही लोगों को जानकारी दी जा रही है कि फेडरेशन जो अवैध कार्य कर रहे उसपर नोटिस तो जारी करेंगे, पर कार्रवाई कुछ नहीं करेंगे…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_imgspot_imgspot_img

Most Popular

Recent Comments