Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Haryana Assembly Election: हरियाणा में विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टियों ने कमर कस ली है. चुनाव में जीत हासिल करने के लिए पार्टियां जनता से तरह-तरह के वादे कर रही हैं. इन सबके बीच मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कुरुक्षेत्र में आयोजित “म्हारा हरियाणा-नॉन-स्टॉप हरियाणा” रैली को संबोधित करते हुए MSP को लेकर बड़ी घोषणा की है.
हरियाणा विधानसभा चुनाव के मद्देनजर राजनीतिक पार्टियां जनता को लुभाने के लिए कई प्रकार के वादे कर रही है. कुछ दिनों पहले आम आदमी पार्टी ने हरियाणा की जनता के लिए 5 गारंटी लॉन्च की थी. पार्टी की ओर से कहा गया कि अगर हरियाणा में उसकी सरकार बनती है तो प्रदेश की जनता को दिल्ली और पंजाब की तरह फ्री बिजली जैसी सुविधाएं मिलेंगी. इसी क्रम में अब हरियाणा की बीजेपी सरकार ने बड़ा ऐलान किया है. मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रविवार को कुरुक्षेत्र में आयोजित “म्हारा हरियाणा-नॉन-स्टॉप हरियाणा” रैली को संबोधित करते हुए ऐलान किया कि उनकी सरकार किसानों से हर एक फसल MSP पर खरीदेगी.
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कुरुक्षेत्र में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए सरकार के विकास कार्यों और अपने कार्यकाल की उपलब्धियों को जनता के सामने रखा. इसके के साथ उन्होंने मंच से हरियाणा के किसानों के लिए एमएसपी को लेकर बड़ी घोषणा कर दी.
मंच से ही CM ने किसानों के लिए किया बड़ा ऐलान, कांग्रेस पर साधा निशाना
कुरुक्षेत्र में जनता को संबोधित करते हुए हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि एमएसपी को लेकर कांग्रेस की बहकावे की राजनीति और कोरा झूठ किसान भाइयों के सामने हैं. उन्होंने कहा कि जिन राज्यों में कांग्रेस की सरकार वहां सिर्फ दो फसले ही सरकार MSP पर खरीदती है. हरियाणा सरकार अभी तक 14 फैसले एमएसपी पर खरीदती थी. लेकिन अब 24 फसल एमएसपी पर खरीदेंगे.
नायब सिंह सैनी ने कहा कि 24 फसलों को केंद्र सरकार एमएसपी पर खरीदती है. इसलिए अब हरियाणा सरकार भी किसानों से सभी फसलें MSP पर ही खरीदेगी.
इस रैली में हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर भी मौजूद रहें. मनोहर लाल खट्टर ने एक्स पर लिखा- “आज कुरुक्षेत्र की पावन भूमि पर आयोजित “म्हारा हरियाणा-नॉन-स्टॉप हरियाणा” रैली में वरिष्ठ नेता गणों के साथ सम्मिलित हुआ. रैली में जनता का उत्साह देखकर अभिभूत हूँ.”
ट्रांसफॉर्मर को लेकर भी मुख्यमंत्री ने की बड़ी घोषणा
“म्हारा हरियाणा-नॉन-स्टॉप हरियाणा” रैली को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने किसानों के लिए ट्रांसफॉर्मर को लेकर भी बड़ा ऐलान किया है. उन्होंने एक्स पर अपने भाषण की क्लिप शेयर करते हुए इसकी जानकारी देते हुए लिखा- “किसान हित मैं घोषणा करता हूँ ट्रांसफार्मर बदलने पर खर्च प्रदेश के किसान भाइयों से नहीं लिया जाएगा.”
हरियाणा में कुछ ही महीनों में विधानसभा चुनाव होने हैं. ऐसे में हरियाणा सरकार द्वारा लिया गया यह फैसला चुनावी दांव के लिहाज से सही माना जा रहा है. राजनीतिक विशेषज्ञों का मानना है कि आम आदमी पार्टी की गारंटी पर कहीं एमएसपी भारी न पड़ जाए.
You must be logged in to post a comment Login