Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
मालाड (पश्चिम), मुंबई रिपोर्टर: [संसद वाणी]
मुंबई के मालाड वेस्ट स्थित New Link Road पर सार्वजनिक फुटपाथ अब पैदल चलने वालों के लिए नहीं, बल्कि Jain Subkuchh Food Plaza की ‘प्राइवेट पार्किंग’ बन चुका है। महीनों से चल रही मीडिया रिपोर्टिंग और दर्जनों शिकायतों के बाद भी प्रशासन की नींद नहीं टूट रही है।
सिस्टम की सुस्ती: RTO का ‘कॉपी-पेस्ट’ जवाब
जब भी इस अवैध कब्जे के खिलाफ मुंबई RTO को शिकायत भेजी जाती है, विभाग की ओर से एक ही रटा-रटाया जवाब मिलता है:
“आपकी शिकायत को गोरेगांव ट्रैफिक विभाग को सूचित कर दिया गया है और कार्रवाई की जा रही है।”
लेकिन सवाल यह है कि यह कैसी “कार्रवाई” है? हफ्तों बीत जाने के बाद भी Jain Subkuchh Food Plaza के बाहर की स्थिति में रत्ती भर भी बदलाव नहीं आया है। फुटपाथ आज भी वाहनों से खचाखच भरा रहता है, जिससे राहगीरों को अपनी जान जोखिम में डालकर मुख्य सड़क पर चलने को मजबूर होना पड़ता है।
दबंगई या मिलीभगत?
प्रशासन की इस ढिलाई ने अब कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं:
- क्या विभाग केवल कागजों पर कार्रवाई कर रहा है?
- क्या Jain Subkuchh Food Plaza जैसे बड़े प्रतिष्ठानों के आगे RTO और ट्रैफिक विभाग नतमस्तक है?
- अगर बार-बार शिकायत के बाद भी सुधार नहीं हो रहा, तो क्या अब इन लापरवाह अधिकारियों पर कार्रवाई होगी?
जनता की मांग: कार्रवाई नहीं, समाधान चाहिए
स्थानीय नागरिकों और सामाजिक कार्यकर्ताओं का कहना है कि विभाग “मेल-मेल” का खेल बंद करे और धरातल पर कड़े कदम उठाए। यदि ट्रैफिक पुलिस और RTO इस फुटपाथ को खाली कराने में सक्षम नहीं हैं, तो उन्हें स्पष्ट करना चाहिए कि कानून आखिर किसके लिए बना है—आम जनता के लिए या सिर्फ रसूखदारों को बचाने के लिए?
Sansad Vani (संसद वाणी) इस मामले पर लगातार नजर बनाए हुए है। जब तक प्रशासन इस फुटपाथ को मुक्त नहीं कराता और लापरवाह अधिकारियों की जवाबदेही तय नहीं होती, यह मुहिम जारी रहेगी।