Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
पिंडरा/संसद वाणी : उत्तर प्रदेश खाद्य प्रसंस्करण उद्योग निति 2017 के अंतर्गत राज्य स्तर पर लंबित पूंजीगत एवं ब्याज अनुदान के लिए नामांकित कम्पनियों का शुक्रवार को अधिकारियों द्वारा निरीक्षण किया गया।
शासन के निर्देश पर उत्तर प्रदेश खाद्य प्रसंस्करण उद्योग निति अनुदान निर्गत निरीक्षण समिति द्वारा शुक्रवार को एग्रो पार्क इंडस्ट्रियल एरिया करखियांव स्थित माँ दुर्गा फ़ूड प्रोडक्ट्स का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान सम्बंधित प्रपत्र की जांच की गई। वही निरीक्षण के दौरान उद्यमियों ने मांग किया कि समिति का गठन कर उद्यमी समस्याओ का निस्तारण किया जाये।
इस अवसर पर उद्यान विभाग वाराणसी के उपनिदेशक दिग्विजय भार्गव , भारतीय स्टेट बैंक, बाबतपुर शाखा के प्रबंधक आशीष राय, राजकीय खाद्य विज्ञानं प्रशिक्षण केंद्र, वाराणसी के प्रधानाचार्य पवन कुमार अनेक अधिकारी उपस्थित रहे।
You must be logged in to post a comment Login