Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
राकेश वर्मा
आजमगढ़/संसद वाणी : लोकसभा से धर्मेंद्र यादव चुनाव लड़ रहे है, जो मुलायम सिंह यादव के परिवार से है। ये चुनाव सपा के लिए काफी महत्वपूर्ण है अगर ये चुनाव सपा हार जाती है तो सपा के गढ़ का मिथक टूट जाएगा। इसलिए सपा इस सीट को किसी तरह इसे बचाना है। इसलिए सपा मतगणना में गड़बड़ी की संभावना जता रही है।
हम थोड़ा पीछे चले तो 2014 में उस समय मुलायम सिंह यादव यहां से चुनाव लड़ रहे थे और प्रदेश में अखिलेश यादव की सरकार थी, उस समय भाजपा ने चुनाव व मतगणना में धांधली की बात की थी। आज दौर उलट गया है और प्रदेश में भाजपा की सरकार है और सपा निष्पक्ष मतगणना की मांग की है। आज मतगणना के एक दिन पूर्व समाजवादी पार्टी व गठबंधन के लोग जिला निर्वाचन कार्यालय पहुंचकर निष्पक्ष मतगणना कराने तथा व्यवस्था को लेकर मिले। समाजवादी पार्टी के विधायक संग्राम यादव ने कहा कि सोशल मीडिया के माध्यम से भ्रामक खबरें मिल रही है, जिसे लेकर हम लोग आशंकित है, जिसके दृष्टिगत रखते हुए हम लोग मिले। जहाँ जिलाधिकारी की तरफ से आश्वासन मिला।
You must be logged in to post a comment Login