Connect with us

वाराणसी

विद्युत कनेक्ट के अभाव में बन्द पड़ा है फैक्ट्री

Published

on

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

इस्टीमेट जमा करने पर भी दौड़ा रहे है अधिकारी।

पिंडरा/संसद वाणी : एक तरफ प्रदेश सरकार उद्योग लगाने तमाम कवायद करने में जुटी हुई है वही दूसरी तरफ अधिकारी उसका पलीता निकालने में लगे हुए हैं। कुछ ऐसा ही हालात करखियाव स्थित एग्रो पार्क में देखने मे मिला। जहाँ एक महीने से 250 करोड़ रुपये का शीतल पेय बनाने वाली फैक्ट्री बिजली के अभाव में शो पीस बना हुआ है।
बताते हैं कि गत वर्ष लखनऊ में आयोजित इन्वेस्टर समिट 250 करोड़ रुपये की लागत से एक नामी गिरामी कम्पनी के शीतल पेय लगाने का अनुबंध किया और समय से फैक्ट्री का काम पूरा हो गया। विद्युत विभाग को इस्टीमेट के मुताबिक विभाग में 4 करोड़ रुपये जमा भी कर दिए। लेकिन 6 माह के बाद भी विद्युत कनेक्शन नही दिया जा सका। बताया जा रहा है कि उपकेंद्र की क्षमता वृद्धि की जा रही है। जिससे जहां एक तरफ फैक्ट्री में जनरेटर के सहारे अन्य कार्य तो कर रहा लेकिन उत्पादन बन्द है। वही अधिकारियों की अकर्मण्यता से लाखो रुपये महीने के राजस्व का नुकसान हो है। इस बाबत उक्त शीतल पेय के फ्रेंचाइजी व उद्यमी राजेश अग्रवाल ने बताया कि अब तक विद्युत विभाग के एमडी से लगायत जिला उद्योग अधिकारी से गुहार लगा चुके है लेकिन आज तक केवल आश्वाशन ही मिला। उद्यमी ने कहाकि उद्योग बन्धु की होने वाली बैठक में भी डीएम के समक्ष रखूंगा।
बताते चलें कि इसके पूर्व विद्युत विभाग के चक्कर मे कई कम्पनियां चालू होने के पहले ही बन्द हो गई थी। बाद में किसी तरह चालू हो पाई।

Copyright © 2026 Vashishtha Media House Pvt. Ltd.