Connect with us

News

भारतीय हॉकी टीम की दीवार कहे जाने वाले दिग्गज लेंगे संन्यास, खेलेंगे करियर का आखरी टूर्नामेंट 

Published

on

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Paris Olympics: भारतीय हॉकी टीम के गोलकीपर पीआर श्रीजेश ने ऐलान कर दिया है कि वह संन्यास लेंगे. उन्होंने कहा कि पेरिस ओलंपिक उनके करियर का आखिरी इंटरनेशनल टूर्नामेंट होगा. श्रीजेश इंडियन हॉकी की दीवार कहे जाते हैं. जब वह गोलकीपिंग करते हैं तो विरोधी टीम के गोल करने में पसीने छूट जाते हैं. उन्होंने कहा कि उम्मीद है की इस बार भारतीय हॉकी टीम पेरिस ओलंपिक में मेडल का रंग बदलेगी.

PR Sreejesh: भारतीय हॉकी टीम के गोलकीपर पीआर श्रीजेश ने ऐलान कर दिया है कि वह संन्यास लेंगे. उन्होंने कहा कि पेरिस ओलंपिक उनके करियर का आखिरी इंटरनेशनल टूर्नामेंट होगा. श्रीजेश इंडियन हॉकी की दीवार कहे जाते हैं. जब वह गोलकीपिंग करते हैं तो विरोधी टीम के गोल करने में पसीने छूट जाते हैं. उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि इस बार भारतीय हॉकी टीम पेरिस ओलंपिक में मेडल का रंग बदलेगी. 

भारतीय हॉकी टीम की दीवार कहे जाने वाले दिग्गज गोलकीपर पीआर श्रीजेश ने ऐलान किया है कि वह संन्यास लेंगे. पेरिस ओलंपिक उनके करियर का आखिरी टूर्नामेंट होगा. 36 साल के हो चुके श्रीजेश ने हॉकी इंडिया के अभियान ‘विन इट फॉर श्रीजेश’ का आगाज करते हुए पेरिस ओलंपिक को अपना आखिरी इंटरनेशनल टूर्नामेंट बताया.

कैसा रहा है पीआर श्रीजेश का करियर

भारतीय हॉकी टीम के लिए पीआर श्रीजेश एक महत्वपूर्ण एसट हैं. ऐसे ही उन्हें इंडियन हॉकी टीम की दीवार कहा जाता है. उनका करियर 14 साल का रहा है. अपने 14 साल के करियर में उन्होंने कई मौकों पर देश को गौरवान्वित करने का मौका दिया है.

भारतीय हॉकी टीम में पीआर श्रीजेश ने साल 2010 में डेब्यू किया था. उन्होंने अब तक देश के लिए 328 अंतरराष्ट्रीय हॉकी मैच खेले हैं. 2021 के टोक्यो ओलंपिक में उनकी शानदार गोलकीपिंग की बदौलत भारतीय हॉकी टीम ने 41 साल के सूखे को खत्म करते हुए ब्रॉन्ज मेडल प्राप्त किया था.

क्या बोले श्रीजेश?

श्रीजेश का यह चौथा ओलंपिक होगा. उन्होंने अपने आखिरी टूर्नामेंट की घोषणा करते हुए कहा- “मेरी अब तक की जर्नी बहुत ही असाधारण रही है. मेरी जिस में साथ देने वाले मैं अपने परिवार, टीम के साथियों, सभी कोच, प्रशंसकों और हॉकी इंडिया का तहे दिल से शुक्रिया अदा करता हूं., हॉकी इंडिया के प्यार और समर्थन के लिए हमेशा आभारी हूं. मुझ पर यकीन करने के लिए थैंक्स.”

श्रीजेश ने आगे कहा- “मैंने अपनी टीम के साथियों को इस बात की जानकारी दे दी है कि पेरिस ओलंपिक मेरा आखिरी इंटरनेशनल टूर्नामेंट होगा. निश्चित रूप से हम इस ओलंपिक में मेडल का रंग बदलना चाहेंगे.”

कई पुरुस्कार जीत चुके हैं श्रीजेश

पीआर श्रीजेश ने अपने करियर में कई पुरस्कार जीते. 2021 में उन्हें सबसे बड़े खेल पुरस्कार मेजर ध्यानचंद खेल रत्न अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था. 2017 में उन्हें पदम श्री तो 2015 में अर्जुन अवॉर्ड से भी सम्मानित किया गया है. 

Copyright © 2026 Vashishtha Media House Pvt. Ltd.