Connect with us

आजमगढ़

जल जीवन मिशन के अंतर्गत जनपद में दिसंबर 2024 तक हर घर जल योजना को पूर्ण करने बना लक्ष्य

Published

on

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

अब तक 74 प्रतिशत कार्य, सहायक अभियंता ने दी जानकारी

आजमगढ़/संसद वाणी : जल जीवन मिशन के अंतर्गत आजमगढ़ जनपद में हर घर जल योजना को लेकर अब दिसंबर 2024 तक निर्धारित लक्ष्य को प्राप्त करने को लेकर उत्तर प्रदेश जल निगम ग्रामीण विभाग प्रयास में जुटा हुआ है। विभाग के सहायक अभियंता इंजीनियर दानिश अली ने बताया कि प्रधानमंत्री की इस महत्वाकांक्षी योजना को पूरा करने के लिए विभाग वैसे संबंधित एजेंसियां लगातार कार्य कर रही हैं जनपद में कुल 1465 जगह योजनाएं चल रही हैं जिसमें 182 जगह कार्य को पूर्ण कर लिया गया है। वहीं कई स्थानों पर पूर्णता की तरफ योजना हो गई है। किस प्रकार जनपद में 6 लाख 18 हजार 916 घरों में नल से जल पहुंचने का जो लक्ष्य निर्धारित है उसमें से चार लाख 19 हजार 786 घरों में नल से जल कनेक्शन उपलब्ध करा दिया गया है।

जो कि लक्ष्य का 74% है। यह जल पूर्ण तरीके से शुद्ध है और इसकी निगरानी के लिए लगातार विभाग और इससे जुड़े अन्य एजेंसियां कार्य कर रही हैं। बता दें कि प्रधानमंत्री के द्वारा ग्रामीण इलाकों की महिलाओं को होने वाली पेयजल की परेशानियों को देखते हुए शुरू हुई इस योजना को लोकसभा चुनाव के पूर्व ही खत्म होना था। पहले जनवरी 2024 तक इस लक्ष्य को पूर्ण कर लेना था लेकिन तमाम व्यवधानों के चलते यह नहीं हो सका। लोकसभा चुनाव के चलते कुछ रुकावट हुई लेकिन अब फिर एक बार यह कार्य तेजी से प्रगति की तरफ है।

Copyright © 2026 Vashishtha Media House Pvt. Ltd.