Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
वाराणसी/संसद वाणी : 34वीं वाहिनी पीएसी, भुल्लनपुर वाराणसी में दिनांक 25/12/24 से प्रारंभ हुई 49वीं उत्तर प्रदेश पुलिस (महिला/पुरुष) वार्षिक जूडो क्लस्टर प्रतियोगिता-2024 का भव्य समापन समारोह 34वीं वाहिनी पीएसी, वाराणसी के बहुउद्देशीय हाल ‘पिनाक मंडपम’ में मुख्य अतिथि डॉ राजीव नारायण मिश्र, ‘आईपीएस’ प्रभारी पुलिस महानिरीक्षक, पीएसी पूर्वी, द्वारा आयोजन सचिव पंकज कुमार पांडेय, आईपीएस, सेनानायक, 34वीं वाहिनी पीएसी, वाराणसी की उपस्थिति में किया गया। इस प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश पुलिस की विभिन्न 11 जोन के लगभग 753 खिलाड़ियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। जूडो, पुरुष वर्ग 66 केजी प्रतियोगिता में प्रयागराज जोन से विशाल ने प्रथम स्थान एवं मेरठ जोन के मनी शर्मा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया, वहीं महिला वर्ग 48 केजी प्रतियोगिता में आगरा जोन की अन्तिम यादव ने प्रथम व लखनऊ जोन की दीपाली ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। पुरुष वर्ग पेंचक सिलाट प्रतियोगिता 60-65 केजी में पीएसी पूर्वी जोन टीम से 34वीं वाहिनी के खिलाड़ी अनमोल सिंह ने प्रथम व पीएसी पश्चिमी जोन के मनीष राणा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। चल बैजन्ती टीम चैम्पियनशिप पुरुष वर्ग में मेरठ जोन ने प्रथम, प्रयागराज जोन ने द्वितीय जबकि महिला वर्ग में मेरठ जोन ने प्रथम व आगरा जोन ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया । टीम चैम्पियनशिप बुशू प्रतियोगिता में पीएसी पश्चिमी जोन ने प्रथम एवं पीएसी पूर्वी जोन द्वितीय स्थान प्राप्त किया जबकि महिला वर्ग में मेरठ जोन ने प्रथम एवं लखनऊ जोन ने द्वितीय स्थान हासिल किया। टीम चैंपियनशिप पुरुष वर्ग कराटे प्रतियोगिता में पीएसी पूर्वी जोन ने प्रथम एवं पीएसी मध्य जोन ने द्वितीय स्थान हासिल किया वही महिला वर्ग में लखनऊ जोन ने प्रथम एवं कानपुर जोन ने द्वितीय स्थान हासिल किया। पेंचक सिलाट पुरुष वर्ग प्रतियोगिता में पीएसी पूर्वी जोन ने प्रथम एवं पीएसी मध्य जोन ने द्वितीय स्थान हासिल किया जबकि महिला वर्ग में लखनऊ जोन ने प्रथम एवं गोरखपुर जोन ने द्वितीय स्थान हासिल किया। टीम चैंपियनशिप ताइक्वांडो प्रतियोगिता पुरुष वर्ग में पीएसी पश्चिमी जोन ने प्रथम एवं पीएसी पूर्वी जोन ने द्वितीय स्थान हासिल किया जबकि महिला वर्ग में मेरठ जोन ने प्रथम एवं लखनऊ जोन ने द्वितीय स्थान हासिल किया। समारोह के प्रारंभ में मुख्य अतिथि द्वारा समस्त जोन के ‘जोनल टीम मैनेजर्स’ से परिचय प्राप्त किया गया। प्रतिभागियों के इस अच्छे प्रदर्शन का दर्शकों द्वारा ताली बजाकर स्वागत किया गया।
मुख्य अतिथि द्वारा मंच से इस प्रतियोगिता के समापन की घोषणा की गयी व प्रतिभागियों के खेल भावनाओं की प्रशंसा करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि, प्रभारी पुलिस महानिरीक्षक डॉ राजीव नारायण मिश्र, आयोजन सचिव/सेनानायक पंकज कुमार पांडेय ने विजेता खिलाड़ियों व विजयी टीमों को शील्ड, ‘ट्रॉफी’ एवं अन्य पुरस्कार प्रदान किये गये। इस प्रतियोगिता को सकुशल संपन्न कराने में अपना उत्कृष्ट योगदान देने वाले दलनायक ब्रजेश राय, बदन यादव एवं समस्त निर्णायक मंडल, तकनीकी समिति, एवं व्यवस्थापकों का धन्यवाद एवं आभार प्रकट किया गया। समापन समारोह के दौरान सेनानायक 36वीं वाहिनी अनिल कुमार पांडेय, अजय प्रताप सिंह, शिविरपाल, मुक्तार यादव, सूबेदार मेजर, अधिकारी/कर्मचारी, बड़ी संख्या में खेल प्रेमी व आमंत्रित अतिथिगण उपस्थित रहे।
You must be logged in to post a comment Login