Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
राकेश वर्मा
आजमगढ़/संसद वाणी : जनपद आजमगढ़ में महिलाओं के बीच मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में जिले की एक सम्मानित कही जाने वाली महिला संगठन से जुड़ी महिलाएं शामिल हैं। घटना शहर के मुख्य चौक स्थित एक रेस्टोरेंट का है। जहाँ ये महिलाएं किट्टी पार्टी के लिए जुटी थी।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो बीते 10 मई का बताया जा रहा है। आजमगढ़ जिले के शहर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत शहर के मुख्य चौक स्थित रेस्टोरेंट में महिला संगठन द्वारा पार्टी आयोजित किया था। इस पार्टी के दौरान संगठन की महिलाएं आपस मे भिड़ गई। जहां जमकर लात मुक्के चले व गली गलौज हुई। महिलाओं के बीच हुए मारपीट से हड़कंप मच गया। रेस्टोरेंट कर्मियों ने बीच बचाव किया। महिलाओं के बीच हुई मारपीट व गली गलौज की वीडियो रेस्टोरेंट के सीसी टीवी में कैद हो गई। जो कि चर्चा का विषय बना हुआ है।
You must be logged in to post a comment Login