Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
पिंडरा/संसद वाणी : ग्रामीण क्षेत्र में गुरुवार को अपराह्न बाद तेज गरज के बीच हुई बारिश से किसानों के चेहरे जहाँ खिल गए वही आंधी पानी के बीच जगह जगह बिजली के तार टूटने से आपूर्ति के साथ रास्ता भी बाधित रहा।
पिंडरा के थाना गांव में पिंडरा कठिराव मार्ग के थाना गांव ने शीशम का पुराना पेड़ गिरने से घण्टो रास्ता बाधित रहा । वही रामपुर में बिजली के दो खम्बे व तार गिरने से आपूर्ति बाधित रहा। ग्रामीणों की सूचना पर बिजली विभाग द्वारा तार व खम्बा हटाने के तीन घण्टे बाद आपूर्ति बहाल हो पाई।
You must be logged in to post a comment Login