Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
पिंडरा/संसद वाणी : फूलपुर थाना क्षेत्र के कथौली के पास एक अज्ञात वाहन के टक्कर से बाइक सवार 22 वर्षीय निखिल गुप्ता गम्भीर रूप से घायल हो गया।
बताया जाता है कि पिंडरा बाज़ार निवासी निखिल उर्फ अप्पू बाइक से शनिवार को सायँ 6 बजे बाबतपुर से पिंडरा की तरफ आ रहा था। तभी सामने से आ रही चार पहिया वाहन बोलेरो टक्कर मारने के बाद भाग गई। जिससे उसके सिर में गंभीर चोटें आई। गंभीरावस्था में उसे सरायकाजी स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
निखिल पिंडरा के पूर्व जिला पंचायत सदस्य व ग्राम प्रधान रामू गुप्ता का भतीजा है। घटना की सूचना के बाद सैकड़ो की संख्या में लोग घटना स्थल पर पहुच गए।
You must be logged in to post a comment Login