Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
भरतीय टीम ने जीता स्वर्ण पदक
पिंडरा/संसद वाणी : श्रीलंका देश के राजधानी कोलम्बो में आयोजित श्रीलंका इंडिया अन्तर्राष्ट्रीय टेनिस बाल क्रिकेट चैंपियनशिप में वाराणसी के विवेक कुमार के दमदार प्रदर्शन के बदौलत स्वर्ण पदक हासिल किया।
पिंडरा ब्लॉक के अमौत (जेंगर) निवासी विवेक कुमार पुत्र ओम प्रकाश पटेल का चयन भारतीय टेनिस बाल क्रिकेट टीम में हुआ था। 17 से 19 मई तक कोलंबो में चले श्रीलंका के खिलाफ दमदार प्रदर्शन की बदौलत भारतीय टीम ने स्वर्ण पदक हासिल किया था।
इस सफलता पर उत्तर प्रदेश टेनिस बाल क्रिकेट संघ के सचिव इमरान अहमद लारी व उत्तर प्रदेश टेनिस बाल क्रिकेट संघ अध्यक्ष मनीष जायसवाल ने बताया कि भारतीय टेनिस बाल क्रिकेट टीम का हिस्सा बन कर स्वर्ण पदक लाना जनपद प्रदेश व देश के लिए बहुत गर्व कि बात है। इस उपलब्धि का श्रेय विवेक कुमार ने अपने माता गीता देवी पिता ओम प्रकाश पटेल को दी । वही गांव पहुचने पर ग्रामीणों ने भव्य स्वागत किया।
You must be logged in to post a comment Login