Connect with us

News

Lok Sabha Elections 2024 Results Updates: कल दिल्ली मेंश्रINDIA गठबंधन और NDA की बैठक; किसकी बनेगी सरकार? सस्पेंस बरकरार

Published

on

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Lok Sabha Election 2024 Results Live News and Updates: लोकसभा चुनावों के नतीजे आने जारी हैं. रुझानों में NDA 300 के आंकड़े को पार कर गई है. वहीं, इंडिया गठबंधन के दावे के मुताबिक, वे 295 के आंकड़ों से बहुत पीछे है. हम आपको बता रहे हैं कि कहां किस उम्मीदवार ने कितने वोटों से जीत हासिल की. किस पार्टी की सरकार बनने जा रही है और कौन सी पार्टी सत्ता से दूर हो रही है.

Lok Sabha Election 2024 Results Live News and Updates: लोकसभा चुनाव के नतीजे आ रहे हैं. दोपहर ढाई बजे के रुझानों के मुताबिक, इंडिया गठबंधन 230, जबकि NDA 296 सीटों पर आगे चल रही थी. सरकार बनाने की कवायद को लेकर बुधवार यानी कल दिल्ली में इंडिया और एनडीए गठबंधन की बैठक होनी है. दावा किया जा रहा है कि कांग्रेस ने केंद्र में सरकार बनाने के लिए NDA में शामिल नीतीश कुमार और चंद्रबाबू नायडू को साधना शुरू कर दिया है. पढ़ें लोकसभा चुनावों के नतीजों की हर खबर, इंडिया डेली पर.

02:46:19 PM

केंद्र में किसकी सरकार, कल से बैठकों का दौर शुरू

लोकसभा चुनाव के नतीजों का आना जारी है. एनडीए बहुमत के आंकड़े (272) को पार कर गई है, लेकिन कांग्रेस भी किसी तरह सरकार बनाने के मूड में दिख रही है. फिलहाल, जो आंकड़े हैं, उसके मुताबिक अगर एनडीए में शामिल टीडीपी और जेडीयू बाहर जाते हैं, तो फिर भाजपा का सरकार बनाना मुश्किल हो जाएगा. रिपोर्ट्स के मुताबिक, केंद्र में सरकार बनाने के लिए कल से दिल्ली में बैठकों का दौर शुरू होगा.

02:34:50 PM

कर्नाटक के डिप्टी सीएम शिवकुमार के भाई हारे चुनाव

कांग्रेस का गढ़ माने जाने वाले बेंगलुरु ग्रामीण में भाजपा के डॉक्टर सीएन मंजूनाथ भारी जीत की ओर बढ़ रहे हैं. कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार के भाई और बेंगलुरु ग्रामीण से सांसद डीके सुरेश ने हार स्वीकार कर ली है. सुरेश ने एक न्यूज चैनल से बातचीत के दौरान कहा कि मैं लोगों को तीन बार मुझे चुनने के लिए धन्यवाद देता हूं. भाजपा और जेडीएस गठबंधन ने काम किया है. इंडी गठबंधन को संख्या मिल रही है और हमें उम्मीद है कि हम सरकार बनाएंगे.

02:30:40 PM

सर्वे एजेंसियों को देश की जनता से माफी मांगनी चाहिए: संजय सिंह

आप सांसद संजय सिंह ने कहा कि एग्जिट पोल करने वाली सर्वे एजेंसियों को देश की जनता से माफी मांगनी चाहिए. उनके एग्जिट पोल ने शेयर बाजार में बहुत बड़ा बदलाव किया. एग्जिट पोल ने प्रशासन, जनता और चुनाव आयोग को भी धोखा दिया. मैं पिछले 3 दिनों से कह रहा हूं कि एग्जिट पोल हकीकत से कोसों दूर हैं. नतीजों के अंत तक आंकड़े भारत गठबंधन के पक्ष में होंगे. मेरी जानकारी के मुताबिक भारत गठबंधन 255 सीटों के करीब है लेकिन मतगणना के अंत तक नतीजे भारत गठबंधन के पक्ष में होंगे. 

02:28:03 PM

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत चन्नी ने दर्ज की बंपर जीत

पंजाब के पूर्व सीएम और कांग्रेस उम्मीदवार चरणजीत सिंह चन्नी ने बंपर जीत हासिल की है. कांग्रेस ने उन्हें जालंधर लोकसभा सीट से अपना प्रत्याशी बनाया था. चरणजीत चन्नी ने जालंधर से भाजपा उम्मीदवार सुशील कुमार रिंकू को 1,75,993 मतों के अंतर से हराया है.

नीतीश-चंद्रबाबू को साधने में जुटी कांग्रेस?

केंद्र में सरकार बनाने के लिए कांग्रेस ने जोड़तोड़ की राजनीति शुरू कर दी है. कहा जा रहा है कि कांग्रेस की ओऱ से टीडीपी चीफ चंद्रबाबू नायडू और जेडीयू चीफ नीतीश कुमार को साधने का दौर शुरू हो गया है. आंकड़ों के मुताबिक, अगर टीडीपी और जेडीयू एनडीए फोल्डर से बाहर आती है, तो एनडीए का केंद्र में सरकार बनाना मुश्किल हो सकता है

Copyright © 2026 Vashishtha Media House Pvt. Ltd.