Connect with us

News

Lok Sabha Elections 2024 Results Updates: चौंका रहा INDIA गठबंधन , तो बंगाल में जश्न का माहौल; 300 के अंदर सिमटा NDA

Published

on

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Lok Sabha Election 2024 Results Live News and Updates: लोकसभा चुनावों के नतीजे आने शुरू हो गए हैं. शुरुआती रुझानों में NDA 300 के आंकड़े को पार कर गई है. वहीं, इंडिया गठबंधन के दावे के मुताबिक, वे 295 के आंकड़ों से बहुत पीछे है. हम आपको बताएंगे कि कहां किस उम्मीदवार ने कितने वोटों से जीत हासिल की. किस पार्टी की सरकार बनने जा रही है और कौन सी पार्टी सत्ता से दूर हो रही है.

Lok Sabha Election 2024 Results Live News and Updates: लोकसभा चुनाव के नतीजों को लेकर आए एग्जिट पोल के बाद फाइनल रिजल्ट एकतरफा माना जा रहा था. लेकिन जब आज पोस्टल बैलेट खुले, ईवीएम खुला, तो आंकड़े कुछ और ही गवाही देने लगे. धीरे-धीरे एनडीए का ‘अबकी बार 400 पर’ वाला कैंपेन कांग्रेस के सामने नतमस्तक होता दिखा. जो लड़ाई एकतरफा मानी जा रही थी, वो ‘कांटे की टक्कर’ में बदल गई. रुझानों में भले ही भाजपा के नेतृत्व वाला गठबंधन 272 के बहुमत के आंकड़े को पार कर गया हो, लेकिन इंडिया ब्लॉक एनडीए को कड़ी टक्कर दे रहा है. पढ़ें लोकसभा चुनावों के नतीजों की हर खबर, इंडिया डेली पर.

01:04:33 PM

अखिलेश 64, तो डिंपल यादव 79 हजार से अधिक वोटों से आगे

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के चीफ अखिलेश यादव कन्नौज लोकसभा सीट से आगे चल रहे हैं. वहीं, उनकी पत्नी डिंपल यादव मैनपुरी सीट से आगे चल रही हैं.  अखिलेश यादव 64 हजार से अधिक, जबकि डिंपल 79 हजार से अधिक वोटों से आगे चल रहीं हैं.

12:49:22 PM

ममता बनर्जी के घर के पास जश्न का माहौल

बंगाल में तृणमूल कांग्रेस ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा है. रुझानों में सत्तारूढ़ पार्टी 42 में से 31 सीटों पर आगे चल रही है. भाजपा 10 सीटों पर और कांग्रेस एक सीट पर आगे चल रही है. जैसे ही रुझानों में टीएमसी ने एग्जिट पोल को गलत साबित किया, ममता बनर्जी के आवास के बाहर जश्न मनाया जाने लगा. महुआ मोइत्रा और अभिषेक बनर्जी समेत अधिकांश हाई-प्रोफाइल टीएमसी नेता आगे चल रहे हैं.

12:36:45 PM

गांधीनगर सीट से अमित शाह साढ़े 5 लाख वोट से जीते

गुजरात की गांधीनगर लोकसभा सीट पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने प्रचंड जीत हासिल की है. अमित शाह ने साढ़े पांच लाख से अधिक वोटों से जीत हासिल की है. उन्होंने कांग्रेस की प्रत्याशी सोनल पटेल को भारी अंतर से चुनाव हराया है. 7 मई को गांधीनगर लोकसभा सीट पर वोटिंग हुई थी.

कपिल सिब्बल बोले- 303 के आंकड़ों को भी नहीं पार करेगी NDA

राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल ने कहा है कि NDA 303 सीट से ज्यादा नहीं जीत पाएगी. उन्होंने कहा कि मैं मतगणना एजेंटों से अनुरोध करता हूं कि वे मतगणना पूरी होने तक जीत का प्रमाण पत्र जारी न करें… डाक मतपत्रों की गिनती अंतिम दौर से पहले होनी चाहिए… मैं भारत के चुनाव आयोग से लगातार संख्याओं को अपडेट करने का अनुरोध करता हूं… वे 303 लोकसभा सीटों के आंकड़े को भी पार नहीं करेंगे… एग्जिट पोल एक समान एग्जिट पोल की तरह लग रहे थे. 

12:24:29 PM

INDIA गठबंधन के दमदार प्रदर्शन का आखिर कारण क्या है?

लोकसभा चुनाव के नतीजों वाले दिन INDIA गठबंधन ने उम्मीदों के काफी अच्छा प्रदर्शन किया है. हालांकि, फिलहाल अंतिम नतीजे नहीं आए हैं. लेकिन इसमें कोई संदेह नहीं है कि इंडिया गठबंधन ने NDA को कड़ी टक्कर दी है.

ऐसे में सवाल ये कि आखिर INDIA गठबंधन के बेहतर प्रदर्शन की वजह क्या है? इसके जवाब को अगर संक्षेप में समझा जाए, तो कई चीजें निकलकर सामने आती हैं. जैसे- इंडिया गठबंधन ने स्थानीय मुद्दों पर फोकस किया.  महंगाई, रोजगार की कमी को जनता के सामने रखा. इन मुद्दों पर मोदी सरकार को घेरा. कांग्रेस का घोषणापत्र भी वक्त चर्चा में आ गया, जब पीएम मोदी ने इसका जिक्र किया. इसके अलावा, इंडिया गठबंधन ने पीएम मोदी के ‘400 पार’ कैंपेन का जिक्र करते हुए मैसेज दिया कि भाजपा को अगर इतना बड़ा जनादेश मिला, तो वो संविधान के साथ छेड़छाड़ करेगी. 

12:16:29 PM

अधीर के गढ़ बहरामपुर में यूसुफ का ‘परचम’

पश्चिम बंगाल की बहरामपुर लोकसभा सीट को कांग्रेस के सीनियर नेता अधीर रंजन चौधरी का गढ़ माना जाता है. यहां इस बार मुकाबला दिलचस्प है. टीएमसी ने यहां से टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर यूसुफ पठान को उतारा है. फिलहाल, यूसुफ पठान 5000 से अधिक वोटों से आगे चल रहे हैं. कांग्रेस के अधीर रंजन चौधरी दूसरे मुख्य दावेदार हैं और 2009 से इस सीट पर जीतते आ रहे हैं.

12:11:59 PM

Exit Polls के आंकड़ों में होता है झोल?

एग्जिट पोल्स के नतीजे हर बार सटीक नहीं होते हैं, उनके आंकड़ों में भी झोल होता है. ये बात आज सच हो गई. चुनावी विश्लेषक और स्वराज इंडिया के संस्थापक योगेंद्र यादव ने भी इसका समर्थन करते हुए पहले भी कई बार दावा किया था. हाल ही में उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में एग्जिट पोल पर बहस होनी चाहिए लेकिन इन्हें अंतिम सत्य मान लेना बिलकुल ठीक नहीं है. पढ़ें पूरी खबर…

12:08:33 PM

हेमा, निरहुआ, कंगना की सीट पर क्या हुआ?

देश में नई सरकार के लिए वोटों की गिनती जारी है. कुछ घंटे में ये तस्वीर भी साफ हो जाएगी कि किसकी सरकार बन रही है. लोकसभा चुनाव में इस बार भाजपा ने कई एक्टर्स को मौका दिया था. हम आपको बॉलीवुड सितारों के बारे में बताते हैं कि कौन कहां से खड़ा हुआ है और वो जीत रहा है या हार रहा है. 

12:06:32 PM

दिल्ली, यूपी और बिहार में किसका दिखा दबदबा, कौन हुआ फुस्स?

लोकसभा चुनाव के नतीजे आ रहे हैं. देश की 542 सीटों पर काउंटिंग जारी है. आंकड़ों के मुताबिक 536 में से 233 पर भाजपा प्रत्याशी आगे हैं, जबकि 99 सीटों पर कांग्रेस और 33 सीटों पर समाजवादी पार्टी आगे है. पीएम मोदी ने ‘अबकी बार 400 पार’ का नारा दिया था. लेकिन ये नारा फुस्स होता दिख रहा है. 

12:02:06 PM

UP ने लुटिया डुबोई, MP ने रख ली लाज

लोकसभा चुनाव के नतीजे सामने आ रहे हैं. NDA ने पिछली बार यानी 2019 के लोकसभा चुनाव में जिन राज्यों में बेहतर प्रदर्शन किया था, उन राज्यों में से कुछ को छोड़ दिया जाए, तो अधिकतर राज्यों में INDIA गठबंधन ने NDA को अच्छा-खासा डेंट लगाया है. यूपी ने तो NDA की लुटिया डुबो दी है. महाराष्ट्र, राजस्थान, बंगाल का भी ऐसा ही हाल है. दिल्ली, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड ने NDA की इज्जत बचा ली है. बिहार में भी इंडिया गठबंधन ने एनडीए को नुकसान पहुंचाया है.

Copyright © 2026 Vashishtha Media House Pvt. Ltd.