Connect with us

आजमगढ़

डिप्टी सीएम के कथित रिश्तेदार ने उप जिलाधिकारी पर दबाव डलवा कर उनकी जमीन पर कर रहा कब्जा

Published

on

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पीड़ित ने मुख्यमंत्री से लगाई न्याय की गुहार,

आजमगढ़/संसद वाणी : गंभीरपुर थाना क्षेत्र के बैराडीह उर्फ गंभीरपुर निवासी रामबचन मौर्य ने सोमवार को कलेक्ट्रेट पहुंच कर न्याय की गुहार लगाई। हालांकि यहां से फटकार मिलने की बात करते हुए मुख्यमंत्री से न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित के अनुसार 2 वर्ष पूर्व उसके घर में हादसा होने के चलते अब घर पर कोई नहीं रहता है। वह खुद 2 वर्ष से बाहर रहकर जीविकोपार्जन करते हैं। मुख्य मार्ग के बगल में चक मार्ग से सटी उनकी जमीन थी और अपने फसल की सुरक्षा के लिए उन्होंने 4 फीट की बाउंड्री का घेरा बना दिया था।

अचानक से 26 जुलाई को बिना किसी पूर्व सूचना के उप जिला अधिकारी पैमाइश करने पहुंच गए और उनकी बाउंड्री को ध्वस्त करने का आदेश देकर चले गए। रात में ही उनकी बाउंड्री को ध्वस्त कर दिया गया और उनके खेत की मिट्टी निकाल कर चकमार्ग पर डाल दिया गया।

पीड़ित के अनुसार उसके विपक्षी रामसमुझ मौर्य के घर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के खानदान की लड़की की शादी 2022 में हुई है। इसी रिश्ते का कथित रूप से फायदा उठाया गया। उप जिलाधिकारी पर दबाव डलवाया गया। इसके बाद इस तरह की घटना हुई। मामले में उन्होंने कलेक्ट्रेट पहुंच कर डीएम से गुहार लगाई। जहां पर सक्षम अधिकारी से मिलने के लिए कहा गया। यह भी कहा गया कि वर्ष 2014 के आर्डर का यह कंप्लायंस कराया गया है। पीड़ित ने जब अपना पक्ष रखना चाहा तो उसको डांट दिया गया।

Copyright © 2026 Vashishtha Media House Pvt. Ltd.