Connect with us

आजमगढ़

जिले में 230 लेखपालों के नियुक्ति पत्र बांटे गये, उन्हें अपने दायित्वों का निर्वहन करने का भी दिया गया निर्देश

Published

on

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

आजमगढ़/संसद वाणी : मुख्यमंत्री व शासन द्वारा जहां प्रदेश के विभिन्न जिलों में नये नियुक्त 7720 लेखपालों के नियुक्ति पत्र दिए जा रहे हैं। प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा नियुक्ति पत्र को लेकर जहां लाइव प्रसारण किया गया। इसी क्रम में जनपद आजमगढ़ के हरिऔध कला केंद्र में आज मंडलायुक्त, जिलाधिकारी, अन्य अधिकारी समेत भाजपा के जिलाध्यक्ष द्वारा नव चयनित 230 लेखपालों को नियुक्ति पत्र का वितरण किया गया। वहीं नई नियुक्ति लेखपाल की पाने पर उन्हें बहुत खुशी है और मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया।

इस कार्यक्रम में सबसे पहले मुख्यमंत्री द्वारा लखनऊ में नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम के शुभारंभ व संबोधन का एलइडी स्क्रीन पर लाइव प्रसारण किया गया। मुख्यमंत्री के द्वारा लखनऊ में नियुक्ति पत्र वितरण के बाद आजमगढ़ में भी नियुक्ति पत्र वितरित किया गया। आजमगढ़ जिले के मुख्य राजस्व अधिकारी ने बताया कि यह नियुक्ति पूरी तरह से पारदर्शी ढंग से चयन किया गया है। यह नियुक्ति पत्र जनपद के जनप्रतिनिधि, मंडलायुक्त और जिलाधिकारी के उपस्थिति में वितरण किया गया।

उन्होंने कहा कि राजस्व विभाग में कर्मचारी मिले हैं अब लेखपालों की जो स्ट्रैंथ वह 54% से अब बढ़कर 80% हो गई है। उन्हें निर्देशित किया गया कि वह अपने कार्यों के दायित्वों को समझते हुए उसका अनुपालन करेंगे। शीघ्र ही उनकी पूरी तरह से ट्रेनिंग कराई जाएगी ट्रेनिंग से पूर्व उन्हें कार्यों का बोध प्रशासन द्वारा सेमिनार आयोजित कर की जायेगी। वहीं इस आजमगढ़ जिले के मंडलायुक्त ने कहा कि जनपद के 230 लेखपालों की नई नियुक्ति की गई है, उन्हें इस बात के भी निर्देश दिये गये कि लोगों की समस्याओं को निस्तारण समय पर करें। अब तो राजस्व के मामले ऑनलाइन माध्यम से तथा मौके पर जाकर अच्छे ढंग से उसका निस्तारण किया जाये।

Copyright © 2026 Vashishtha Media House Pvt. Ltd.