बड़ी खबर
हौसला बुलंद बाइक सवार बदमाशों ने सराफा कारोबारी को गोली मारी,
Published
2 years agoon
घायल व्यापारी का इलाज ट्रामा सेंटर में चल रहा है
सुशील चौरसिया
वाराणसी/संसद वाणी : चितईपुर थाना अंतर्गत करौंदी इलाके में शुक्रवार रात बाइक सवार हमलावरों ने सराफा कारोबारी को गोली मार दी। सरेराह हमलावरों ने तीन राउंड फायरिंग की, जिसमें गोली युवक के बाएं हाथ में लगी। गोली लगते ही युवक छटपटाकर गिर पड़ा और चीखने चिल्लाने लगा। भीड़ को अपनी ओर आता देखकर हमलावर मौके से फरार हो गए। सूचना पाकर चितईपुर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को आनन फानन में अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक गोली निकालने की तैयारी कर रहे हैं।


कारोबारी को गोली मारने की वारदात के बाद पुलिस फरार हमलावरों की तलाश में जुटी है, जिसके लिए घटनास्थल के आसपास के सभी सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। वहीं पुलिस ने आसपास के लोगों से भी पूछताछ की है। लंका थाना क्षेत्र के नारायणपुर डाफी निवासी मनोज कुमार सर्राफ की करमनवीर तिराहे पर सोने की दुकान है। शुक्रवार रात वह बटुक भैरव मंदिर में दर्शन करने जा रहा था। वह घर से लोअर-टीशर्ट पहनकर पैदल ही मंदिर की ओर निकला था। इसी दौरान बाइक सवार तीन हमलावरों ने उसे रोक लिया। पहले मनोज की उनसे कहासुनी हुई, इसी बीच एक हमलावर ने तमंचा निकालकर फायर कर दिया। हमलावरों ने तीन राउंड फायरिंग की, जिसमें एक गोली मनोज के बाएं हाथ में लगी। घटना के बाद आसपास के लोग उस ओर दौड़े तो हमलावर मौके से फरार हो गए। राहगीरों ने चितईपुर पुलिस और डायल 112 पर सूचना दी।
प्रभारी निरीक्षक चितईपुर मौके पर पहुंचे और आला अधिकारियों को भी घटना से अवगत कराया। पुलिस ने एंबुलेंस मंगवाकर घायल युवक को ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया, जहां उसका इलाज शुरू हो गया। घटना के बाद एसीपी भेलूपुर धनन्जय मिश्रा, डीसीपी काशी गौरव बंशवाल समेत अन्य आला अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं और मामले की जांच में जुटे हैं। पुलिस की एक टीम सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है।
You may like

यूपी में ऑटोमैटिक प्रीपेड बिजली व्यवस्था लागू, बैलेंस खत्म होते ही कटेगी बिजली

बरेली में मंदिर के सेवादार की संदिग्ध मौत, आत्महत्या से पहले वीडियो वायरल – पुलिस ने शुरू की जांच

नोएडा में महिला हत्या केस का खुलासा: प्रेमी गिरफ्तार, शादी और पैसों के विवाद में की हत्या

कानपुर में गंगा बैराज लूटकांड का खुलासा, मुठभेड़ के बाद तीन आरोपी गिरफ्तार

इंदौर: घर में घुसकर चाकू से धमकी देने वाली युवती गिरफ्तार

गोल्फ कोर्स रोड फायरिंग: गुरुग्राम में STF ने तीन अपराधियों को किया गिरफ्तार

You must be logged in to post a comment Login