Connect with us

बड़ी खबर

सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव का बयान, 69 हजार शिक्षक भर्ती पर कोर्ट के आदेश को लेकर बोले अखिलेश यादव

Published

on

ये लड़ाई बहुत लंबी लड़ी है, मैं कोर्ट का धन्याद देता हूं, सरकार को भी अधिकारों को नहीं छीनना चाहिए

वाराणसी/संसद वाणी : 69 हजार शिक्षक भर्ती को लेकर कोर्ट के आदेश पर अखिलेश ने कहा कि सरकार किसी का अधिकार न छीने। यह अधिकार संविधान से मिला है। लंबी लड़ाई थी, कोर्ट का धन्यवाद।अखिलेश ने कहाकि भाजपा ने चुनाव में कालाधन का जमकर इस्तेमाल किया। भाजपा भ्रष्टाचारियों का जुमले उछालने वालों का एक पूरा दल बन गया है। बंगाल में महिला डाक्टर के साथ हुई घटना के सवाल पर उन्होंने कहाकि घटना पर राजनीति करने का हुनर अगर किसी के पास है तो वो बीजेपी के पास है। बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ख़ुद महिला है महिला के साथ हुए अन्याय का उनको एहसास है ।वो ख़ुद दोषियों को नहीं बख़्शेंगी। भाकपा सिर्फ़ इस मुद्दे पर राजनीति कर रही है।
उन्होंने उपचुनाव के बारे में कहाकि बीच बीच में चुनाव होना भी ज़रूरी है ये डेमोक्रेसी को मज़बूत करता है।


उपचुनाव जब भी आएगा जनता भाजपा को हरायेगी। भाजपा चुनाव जीतने के लिए अधिकारियों की पोस्टिंग कर रही है। अधिकारियों के ज़रिए चुनाव में धांधली करना चाहते है। इसकी शिकायत समाजवादी पार्टी चुनाव आयोग से करेगी।
आज का प्रमुख मुद्दा महंगाई और बेरोज़गारी है। समाज में सबको बराबरी का हिस्सा मिलना चाहिए।
जो लोग समाजवादी पार्टी को समाप्त वादी पार्टी कहते है। जनता उनको 2027 में विदा कर देगी।

Copyright © 2026 Vashishtha Media House Pvt. Ltd.