Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
राकेश वर्मा आजमगढ़/संसद वाणी : कलेक्ट्रेट परिसर में पार्किंग हॉल में गुरुवार कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ के तत्वावधान में 22 सूत्रीय मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट कर्मचारियों ने धरना प्रदर्शन किया। इसके बाद मुख्यमंत्री को संबोधित 22 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से भेजा गया। धरना प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने सभा का रूप देकर अपनी बातों को रखा। पदाधिकारियों ने अपने संबोधन में कहा कि यह 22 सूत्रीय मांग नई नहीं बल्कि काफी दिनों से कर्मचारियों द्वारा यह मांग उठाई जा रही है और आंदोलन किया जा रहा है लेकिन शासन स्तर पर इसकी सुधि नहीं ली जा रही है।
इसीलिए यह चरण बद्ध तरीके से आंदोलन किया जा रहा है। कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष ने कहा कि 28 अगस्त को लखनऊ में हजरतगंज में गांधी प्रतिमा के सामने उनका प्रदेशस्तरीय धरना होगा। उन्होंने कहा कि 22 सूत्रीय मांगों में कर्मचारियों के ग्रेड पे से संबंधित मुद्दे हैं। इसके अलावा कलेक्ट्रेट को मिनी सचिवालय बनाने, नायब तहसीलदार के पद पर प्रोन्नति को फिर से शुरू करने, विधानसभा में संघ का प्रादेशिक कार्यालय खोले जाने के अलावा इसी प्रकार की अन्य मांग हैं।
You must be logged in to post a comment Login