Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
राकेश वर्मा
आजमगढ़/संसद वाणी : आजमगढ़ में 11 केंद्रों पर शुक्रवार 23 अगस्त से पुलिस भर्ती परीक्षा आयोजित होगी। यह परीक्षा दो पालियों में 23, 24 व 25 अगस्त के अलावा 30 और 31 अगस्त को संपन्न कराई जाएगी। प्रत्येक पाली में 5112 कैंडिडेट निर्धारित हैं। परीक्षा 10 से 12 बजे व 3 से 5 बजे दो पालियों में संपन्न कराई जाएगी। परीक्षा की तैयारी को लेकर एडीएम प्रशासन राहुल विश्वकर्मा ने बताया कि नागरिक पुलिस भर्ती परीक्षा को शांतिपूर्ण व शुचिता पूर्ण तरीके संपन्न करने के लिए प्रशासन व पुलिस पूरी तरीके से तैयार है। सभी केंद्रों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट व सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती कर दी गई है। परीक्षा केंद्र गेट पर CO, इंस्पेक्टर, सब इंस्पेक्टर व आरक्षी आने वाले अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र की जांच करेंगे। परीक्षा केंद्रों को सीसीटीवी कैमरों से कमांड सेंटर के माध्यम से मॉनिटर किया जाएगा। एग्जामिनेशन हॉल में भी वेरीफिकेशन किया जाएगा। सभी अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड में इस संबंध में निर्देश दे दिए गए हैं। आजमगढ़ के 11 केंद्रों में डीएवी इंटर कालेज, डीएवी डिग्री कॉलेज जीजीआईसी, एसकेपी इंटर कॉलेज, शिब्ली नेशनल पीजी कॉलेज, शिब्ली इंटर कॉलेज में दो केंद्र, गांधी गुरुकुल इंटर कॉलेज भंवरनाथ, श्री दुर्गा जी पीजी कॉलेज चंडेश्वर, अग्रसेन इंटर व डिग्री कॉलेज शामिल हैं।
You must be logged in to post a comment Login