Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
पिंडरा/संसद वाणी : उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा जहां पौधारोपण के लिए अभियान चला कर गांव-गांव पौधारोपण किया जा रहा है, वही सिंधोरा थाना क्षेत्र के ओदार गाँव मे प्रतिबंधित नीम की पेड़ को कुछ लोगों द्वारा काटा जा रहा है । इस संदर्भ में गांव के लोगों द्वारा ही वन विभाग, सिंधोरा थानाध्यक्ष को भी प्रार्थना पत्र के माध्यम से जानकारी दी।
सबसे मजे की बात यह है कि इस पौधरोपण के अभियान को सरकार राष्ट्रीय कार्यक्रम के रुप मे देख रही है वहीं सरकार के आदेशों की अवहेलना कर पेड़ काटे जा रहे हैं l इस पेड़ कटाई में थाना सिंधोरा व वन विभाग बाबतपुर को सूचना देने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई।
You must be logged in to post a comment Login