Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
संजय लीला भंसाली की सीरीज हीरामंडी में लज्जो के किरदार को काफी पसंद किया गया. इस रोल से पहले ऋचा को दूसरा रोल ऑफर हुआ था.
संजय लीला भंसाली (Sanjay Leela Bhansali) की मोस्ट अवेटेड सीरीज हीरामंडी (Heeramandi) तो अब तक आपने देख ही ली होगी. इस सीरीज को 1 मई को नेटफ्लिक्स (Netflix) पर रिलीज किया गया है. सीरीज में हर किरदार ने अपने रोल को बखूबी निभाया है. अगर बात लज्जों की करें तो रोल भले ही कुछ देर का था लेकिन अपने रोल से लोगों को इंप्रैस तो कर दिया है. आज हम आपको लज्जो (Lajjo) यानी ऋचा चड्ढा (Richa Chaddha) के बारे में बताते हैं.
संजय लीला भंसाली की सीरीज देखकर कई लोगों के मन में सवाल था कि आखिर ऋचा चड्ढा का इतनी कम देर का रोल क्यों? हालांकि, ऋचा चड्ढा अपने इस रोल से खुश हैं क्योंकि इसको उन्होंने खुद चुना था. लज्जो के अलावा ऋचा को हीरामंडी का एक और किरदार ऑफर हुआ था जिसकी स्क्रीन टाइमिंग काफी ज्यादा थी लेकिन मैं स्टीरियोटाइप को खत्म करना चाहती थी. मुझे इस सीरीज में कुछ अलग करना था और मेरे इस किरदार की लोगों ने खूब तारीफ की है. फैंस के साथ-साथ इंडस्ट्री के लोगों को भी लज्जो काफी पसंद आई.
आपको बता दें कि लज्जो के किरदार के लिए ऋचा चड्ढा को 1 करोड़ रुपये ऑफर हुए. जबकि बाकी स्टार कास्ट जिनका रोल तो काफी देर का था लेकिन फीस कम थी. संजीदा शेख की बात करें तो इनको 40 लाख और शर्मिन सहगल को 35 लाख रुपये मिले. वहीं फरदीन खान को अपने रोल के लिए 75 लाख रुपये मिले.
आपको बता दें कि लज्जो एक ऐसा किरदार था जो कि एक नवाब के प्यार में पागल थीं और उसके इश्क में अपनी जान गंवा दी. इस सीन को देखने के बाद हर किसी की आंखों में आंसू थे. लज्जों जो कि प्यार में इतना मशगूल अपने एक तरफा प्यार में इतनी पागल थी कि उसे हमेशा शराब का सहारा लेना पड़ता था.
You must be logged in to post a comment Login