Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
12 घण्टे से अधिक समय तक रहा उक्त लेन पर यातायात ठप।
पिंडरा/संसद वाणी : वाराणसी जौनपुर मार्ग पर बने हाइवे पर रामपुर ओवरब्रिज के आगे अचानक सड़क के उभरने (उठ जाने) से कई बाइक सवार अंसतुलित होकर गिर पड़े। सूचना पर फूलपुर इंस्पेक्टर ने रात्रि में सड़क के दोनों छोर से आवागमन ठप कराया। जिससे कोई बड़ी दुघर्टना होने से बच गई।
बताते हैं कि जौनपुर वाराणसी फोर लेन मार्ग पर पिंडरा बाईपास पर रामपुर ओवर ब्रिज के आगे दाहिने लेन की सड़क अचानक उठ गई। जिससे सड़क पर एक बड़ा डिवाइडर जैसा उभर गया। रात्रि 12 बजे की सड़क उठने की घटना होने से कई बाइक सवार उस डिवाइडर जैसे उभार को पार कर गए लेकिन कई बाइक सवार गिर पड़े।
इसकी सूचना स्थानीय लोगों ने फूलपुर पुलिस को दी। मौके पर पहुँचे इंस्पेक्टर संजय मिश्रा ने एक तरफ से कथौली व दूसरी तरफ से करखियाव से सड़क पर बैरियर के साथ पिकेट ड्यूटी लगाकर आवागमन को रोक दिया। जिससे बड़ी दुर्घटना होने से बच गई। रात 2 बजे एनएचआई के कर्मचारी मौके पर पहुचे और रात में ही सड़क की खुदाई कर रास्ते को ब्लॉक कर दिया। सुबह 10 बजे से उसपर कार्य शुरू कर दिया गया। दोपहर बाद उसपर आवागमन चालू हो गया। एनएचआई के मेंटीनेंस अधिकारी मनीष सिंह ने बताया कि सड़क के बीच ज्वाइन्टर गर्मी में दबाव से उभर गया था। जिसे ठीक कर दिया गया।
वही आम लोंगो ने बताया कि उभार इतना बड़ा था कि यदि समय रहते उसपर आवागमन नही रोका गया होता तो बड़ी दुर्घटना होती।
इंस्पेक्टर फूलपुर संजय मिश्रा ने बताया कि सड़क पर उठ जाने के कारण सबसे अधिक परेशानी बाइक सवार व छोटे वाहनों को हो रही थी।
फोरलेन सड़क 7 किमी तक ब्लॉक होने से जौनपुर की तरफ से आ रहे वाहनों को फूलपुर व पिंडरा बाजार होकर गंतव्य को भेजा गया।
You must be logged in to post a comment Login