Connect with us

बड़ी खबर

अधेड़ की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया

Published

on

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पिंडरा/संसद वाणी : फूलपुर थाना क्षेत्र के दयालीपुर में संदिग्ध परिस्थितियों में अधेड़ की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक जहर खाने से मौत हुई है। वही परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण हेतु भेज दिया।


बताते हैं कि मुंबई के भीमण्डी में पावरलूम में काम करने वाला रविशंकर पटेल 51 वर्ष 24 मई को घर मे पड़ी शादी में शामिल होने आया था। इसके पूर्व ही 9 मई को उसका पुत्र अरुण गांव के ही एक नाबालिक को भगा ले गया था। जिसमे लड़की के परिजनों ने पुत्र अरुण पिता रविशंकर व माँ जगबीती के खिलाफ 363,366 व 504 के तहत मुकदमा दर्ज कराया था। तभी से पुलिस रविशंकर को परेशान कर रही थी। पूछताछ के लिए कई बार बाबतपुर चौकी पर बुलाया गया। 27 जून को भी सुबह से लेकर शाम तक उसे बाबतपुर चौकी पर बैठाया गया था। जिससे सीधा साधा प्रवित्ति का रविशंकर दुखी रहने लगा। प्रतिदिन की भांति वह शुक्रवार को रात्रि साढ़े 9 बजे खाना खाने के बाद अपने मड़ई (पाही) पर सोने चला गया। प्रतिदिन उसकी पत्नी भी जाती थी लेकिन कल नही गई। सुबह गांव के एक युवक जब अपने खेत से गोभी लेने गया तो वह उसे सिंचाई के नाली में औंधे मुंह गिरा पड़ा दिखा। इसकी सूचना उसके घर पर दी। उक्त अधेड़ मड़ई से 100 मीटर दूर सिंचाई के नाली में अर्धनग्न अवस्था मे नाली में पड़ा मिला। मौके पर पहुचे परिजनों ने लड़की के परिजनों पर हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। पुलिस ने उसे समझा बुझाकर शांत कराया। उसके छोटे पुत्र सत्यम पटेल ने आरोप लगाया कि पिता की हत्या की गई है और उसे जबरन जहर दिया गया है। मृतक को कई चोट के निशान नही मिले।


वही गांव से मिली जानकारी के अनुसार वह बहुत ही सीधा साधा था। पुत्र के द्वारा की गई घटना से अपने लज्जित समझ रहा था और बार बार थाने व चौकी जाने से भी व्यथित था। जिससे कारण उक्त कदम उठाया।इस बाबत एसीपी प्रतीक कुमार ने बताया कि पीएम रिपोर्ट के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।
पुलिस ने घर वालो व ग्रामीणों के आक्रोश को देखते हुए नाबालिक के माता पिता को हिरासत में ले लिया है।
घटना की सूचना पर एसीपी पिंडरा प्रतीक कुमार, इंस्पेक्टर फूलपुर संजय मिश्रा, थानाध्यक्ष बड़ागांव आशीष मिश्रा व फोरेंसिक टीम मौके पर पहुच कर जांच पड़ताल की।

Copyright © 2026 Vashishtha Media House Pvt. Ltd.