Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Kaun Banega Crorepati 16: अमिताभ बच्चन ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर की, जो काफी वायरल हो रही है. इस फोटो को देखकर फैंस अंदाजा लगा रहे है कि बिग बी ने ‘केबीसी 16’ की शूटिंग शुरू कर दी है.
‘कौन बनेगा करोड़पति सीजन 16’ को लेकर फैंस बेहद एक्साइटेड हैं. हर कोई बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन को फिर से इस शो में देखने के लिए बेताब है. ‘केबीसी 16’ को लेकर रजिस्ट्रेशन तो काफी पहले ही शुरू हो गए थे. हालांकि अब ऐसा लग रहा है कि बिग बी ने भी इस सीजन की शूटिंग शुरू कर दी है. बिग बी ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर की, जो काफी वायरल हो रही है.
अमिताभ बच्चन ने शुरू की KBC 16 की शूटिंग?
इस फोटो को देखकर फैंस अंदाजा लगा रहे है कि अमिताभ बच्चन ने ‘केबीसी 16’ की शूटिंग शुरू कर दी है. एक्टर ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक लेटेस्ट तस्वीर शेयर की, जिसमें बिग बी ब्लू कलर को कोट में काफी डैशिंग लुक में नजर आ रहे हैं. कैमरे की तरफ देखते हुए एक्टर मुस्कुरा रहे हैं. इस फोटो के साथ कैप्शन ने हर किसी का ध्यान खींचा. अपने पोस्ट के कैप्शन में अमिताभ बच्चन ने हिंट दिया कि वह इस समय किसी चीज पर काम कर रहे हैं.
उन्होंने लिखा- ‘काम पर.. थोड़ा फॉर्मल.. थोड़ा पहले से बिजी.. थोड़ा शेयर करने के मूड में हूं.. और काम जारी है.. जैसा कि होना चाहिए.’ हालांकि बिग बी ने इस बात का खुलासा नहीं किया कि ये फोटो किसी शूट की है या ‘केबीसी 16’ के सेट की है. फैंस अंदाजा रहे है कि उन्होंने ‘कौन बनेगा करोड़पति सीजन 16’ की शूटिंग शुरू कर दी है.
फैंस ने किया रिएक्ट
एक्टर की पोस्ट पर एक यूजर ने रिएक्ट करते हुए लिखा, ‘ऐसा लग रहा है कि केबीसी की शूटिंग शुरू हो गई है’, दूसरे ने कहा, ‘मैं इंतजार कर रहा हूं कि मैं आपको हर रोज एक बड़ी मुस्कान के साथ देखूं’, तीसरी ने लिखा, ‘केबीसी का अगला सीजन देखने का इंतजार कर रहा हूं.’
You must be logged in to post a comment Login