Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Amitabh Bachchan Trolled On Kajra Re Song Post: अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और कुछ न कुछ पोस्ट करते रहते हैं. अभी हाल ही में उनका एक पोस्ट काफी तेजी से वायरल हो रहा है.
बच्चन परिवार ने जब से ऐश्वर्या राय को बहू बनाया है तब ऐसी खबर आती है कि इन सब के बीच कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है. अक्सर ऐश्वर्या राय की उनकी सास जया बच्चन और ननद श्वेता बच्चन से खटपट की खबरें आती रहती हैं. ऐश्वर्या राय को इनके साथ भी कभी बाहर स्पॉट नहीं किया जाता है जिसके कारण इन सब खबरों को और अफवाहें मिलती रहती हैं. हालांकि, अब अमिताभ बच्चन ने एक पोस्ट किया है जिसके बाद तो ऐश्वर्या राय संग इनकी अनबन ने और तूल पकड़ लिया है.
दरअसल, अभी हाल ही में अमिताभ बच्चन ने एक पोस्ट शेयर किया है जिसमें उन्होंने अभिषेक बच्चन के फैन क्लब की एक पोस्ट को रिपोस्ट किया है. इसमें अमिताभ बच्चन ने साल 2005 में आई सुपरहिट फिल्म ‘बंटी और बबली’ के आइकॉनिक गाने ‘कजरा रे’ को लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया है.
बिग बी ने किया पोस्ट
मिस्टर बच्चन ने इस गाने में अपने बेटे के बारे में बात की लेकिन उनकी पोस्ट में उनकी बहू ऐश्वर्या का कोई जिक्र नहीं है जिसके बाद एक्ट्रेस के फैंस को ये बात रास नहीं आई और उन्होंने बिग बी की जमकर क्लास लगा दी.
दरअसल, अभिषेक बच्चन के फैन पेज ने एक पोस्ट शेयर किया था जिसमें लिखा था कि अभिषेक बच्चन, बंटी और बबली फिल्म के 19 साल.’ इस पोस्ट को ही बिग बी ने रिपोस्ट किया था और लिखा- ‘ये गाना इतना फेमस हुआ कि आज भी लोगों को पसंद है और उनमें इस गाने के लिए प्यार है. गाने के साथ वो पल खास थे. जब हमने इसको साथ में इसको लाइव स्टेज पर परफॉर्मेंस की थी.
अब इस पोस्ट को देखकर यूजर्स लिख रहे हैं कि सर भूलो मत की ये गाना ऐश्वर्या राय की वजह से हिट हुआ. वहीं दूसरे यूजर ने लिखा कि अपनी बहू के बारे में कोई जिक्र नहीं किया. वहीं तीसरे यूजर ने लिखा कि अपनी बहू से इतनी क्या दिक्कत हैं आपको.
You must be logged in to post a comment Login