Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
संवाददाता:- राकेश वर्मा
आजमगढ़/संसद वाणी : उत्तर प्रदेश की महामहिम राज्यपाल श्रीमती आनन्दी बेन पटेल आज जनपद आजमगढ़ में पहुँची। जहां जिले में नवनिर्मित महाजराजा सुहेलदेव राज्य विश्वविद्यालय के प्रथम दीक्षांत समारोह की अध्यक्षता की। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कुलपति पंजाब केंद्रीय विश्वविद्याल भतिंडा प्रो. राघवेंद्र प्रसाद तिवारी, उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय व राज्य मंत्री रजनी तिवारी भी सम्मिलित हुईं।
बता दें की उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ड्रीम प्रोजेक्ट में शामिल आजमगढ़ के इस राज्य विश्वविद्यालय की स्थापना से आजमगढ़ और मऊ के लाखों बच्चों को शिक्षा के क्षेत्र में काफी सुविधा मिली है। मुख्यमंत्री ने कुछ माह पूर्व ही यहां आकर इसका लोकार्पण किया था। आज उत्तर प्रदेश की महामहिम राज्यपाल जनपद आजमगढ़ में भ्रमण के दौरान कार्यक्रम स्थल विश्वविद्यालय परिसर आजमगढ़ को नो-फ्लाइंग जोन घोषित किया गया। महाराजा सुहेलदेव राज्य विश्वविद्यालय के नवनिर्मित विश्वविद्यालय के प्रथम दीक्षांत समारोह में दीक्षांत भाषण हुआ। कार्यक्रम में अधिकारी व कर्मचारी तथा जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे। इस विश्वविद्यालय से 450 महाविद्यालय हैं, जिसमें सभी के प्राचार्य व प्रबंधक सम्मिलित हुवे। बताया गया कि दीक्षांत समारोह में सत्र 2022-23 व 2023-24 के लगभग एक लाख पांच हजार की संख्या में छात्रों को डिग्रियां प्रदान की गई। जिसमें 83 मेधावी छात्र-छात्राओं को मेडल प्रदान किया गया। जिसमें 65 छात्र छात्राएं ऐसे रहे जिन्होंने अपने पाठ्यक्रम में टॉप किया, जबकि 18 छात्र छात्राओं ने अपने संकाय में टॉप किया है। इस प्रकार कुल 83 मेधावी छात्र-छात्राओं को मेडल प्रदान किया गया। हर एक क्लास के जो टॉपर रहे, उन्हें कुलपति मेडल प्रदान किया गया। जबकि 18 छात्र ऐसे रहे जिन्हें दो-दो मेडल दिये गये, एक कुलाधिपति मेडल और दूसरा कुलपति मेडल किया गया। आज के इस कार्यक्रम में जहां परिषदीय स्कूलों के कई छात्रों को भी राज्यपाल ने सम्मानित किया।
You must be logged in to post a comment Login