Connect with us

आजमगढ़

राहुल गांधी के छायाचित्र को जलाने के नाकाम प्रयास के विरोध में राज्यपाल को नामित कांग्रेस कमेटी ने सौंपा ज्ञापन

Published

on

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

आजमगढ़/संसद वाणी : ज़िला/शहर कांग्रेस कमेटी, आज़मगढ़ द्वारा राहुल गांधी सांसद रायबरेली द्वारा संसद भवन में महामहिम राष्ट्रपति महोदया के अभीभाषण के उपरांत उनके भाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान भाजपा के नकली हिंदुत्व का पर्दाफ़ाश किया जाना एवं भ्रष्टाचार सहित NEET-UG 2024 के परीक्षा में अनियमितता तथा पेपर लीक का मामला उठाकर भाजपा का झूठा चेहरा देश की जनता के सामने उजागर किया गया, राहुल गांधी द्वारा संसद में दिए गए भाषण के अंश को रिकॉर्ड से हटाना NEET की परीक्षा का पेपर लीक होना एवं प्रदेश अध्यक्ष अजय राय जी के पैतृक आवास पर भाजपाइयों द्वारा पुलिस प्रशासन के संरक्षण में हुए हिंसक हमले और देशभर में कांग्रेस कांग्रेस कार्यालयों पर हिंसक हमले और जननायक राहुल गांधी जी के छायाचित्र को जलाने के नाकाम प्रायस के विरोध में महामहिम राज्यपाल उत्तर प्रदेश के नाम से ज़िलाधिकारी आज़मगढ़ के द्वारा ज्ञापन दिया और विरोध प्रदर्शन किया गया जिसमें दो मांग रखी गई जिसमें नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का छायाचित्र जलाने के प्रयास में शामिल भाजपा के लोगों के ख़िलाफ़ जांच कराकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाए और उक्त घटना के समय उपस्थित पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की भूमिका की जांच कर आवश्यक कानूनी कार्यवाही की जाए।

अपने वक्तव्य में मोहम्मद नजम शमीम शहर अध्यक्ष आज़मगढ़ ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी हमारे नेता राहुल गांधी के ख़िलाफ़ शुरू से ही दुष्प्रचार कर रही है जिसे हम अब बर्दाश्त नहीं करेंगे नीट जैसे परीक्षा का पेपर लीक होना अपने आप में भ्रष्टाचारी भाजपा के भ्रष्टाचार को उजागर करता है भाजपायों का यह कृत्य कहीं से भी लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक रूप से उचित नहीं ठहराया जा सकता शहर महासचिव रेयाज़ुल हसन ने कहा की राहुल जी का संसद में दिया गये बयान भाजपाई नकली हिंदू है और यह दिन-रात हिंसा,नफरत की बात करते हैं यह हिंदू हो ही नहीं सकते की पुष्टि भाजपा और आरएसएस के कार्यकर्ता अपने कृत्यों से कर रहे हैं शहर अल्पसंख्यक चेयरमैन मिर्ज़ा बरकत उल्लाह बेगने कहा गया कि भारतीय जनता पार्टी को राहुल गांधी से भारतीय छात्रों से एवं बेरोज़गारों से अपने कृत्य पर माफी मांगना चाहिए भाजपाईयों द्वारा की गई घटना अत्यंत निंदनीय एवं स्वच्छ राजनीति के विपरीत है।पत्रक देने वालों में प्रमुख रूप से सर्वश्री मुन्नू यादव (पीसीसी), प्रदीप यादव (पीसीसी) संदीप कपूर (प्रदेश महासचिव कांग्रेस अल्पसंख्या विभाग) मिर्जा बरकत उल्लाह बेग (चेयरमैन- शहर कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग),शीला भारती (जिलाध्यक्ष महिला कांग्रेस), शाहिद खान (शहर उपाध्यक्ष), रेयाज़ुल हसन (शहर महासचिव) मुन्नू मौर्य (ज़िला महासचिव), अधिवक्ता अशफाक अहमद, मंतराज यादव ( ज़िला महासचिव), गोविंद शर्मा (शहर महासचिव), मुशीर अहमद (शहर सचिव), बालचंद राम (शहर सचिव), प्रमोद यादव (ब्लॉक अध्यक्ष पल्हनी), बृजेश पांडेय, शंभू शास्त्री,मीना देवी,विजय कुमार, मोहम्मद असलम, मोहम्मद मिनहाज, मोहम्मद अफजल, समीर अहमद, नामी चिरैयाकोटी, मोहम्मद अफ़सार, आदि सैकड़ो की संख्या में लोग मौजूद रहे।

Copyright © 2026 Vashishtha Media House Pvt. Ltd.