Connect with us

आजमगढ़

जिलाधिकारी ने जल जीवन मिशन (ग्रामीण) के अंतर्गत जनपद में कार्य कर रही कार्यदायी संस्थाओं को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

Published

on

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

आजमगढ़/संसद वाणी : जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज ने जल जीवन मिशन (ग्रामीण) के अंतर्गत जनपद में कार्य कर रही कार्यदायी संस्थाओं को ट्रायल रन, पंप हाउस निर्माण, पंप फ्लोरिंग एवं ओवरहेड टैंक के निर्माण में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पंप हाउस निर्माण के सापेक्ष पंप फ्लोरिंग एवं ट्रायल रन को बढ़ाया जाए। उन्होंने कहा कि डिस्ट्रीब्यूशन कार्य होने के बाद वहां पानी की सप्लाई प्रारंभ कर दें।

आपको बताते चलें कि जिलाधिकारी ने उक्त निर्देश आज कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जल जीवन मिशन (ग्रामीण) के अंतर्गत जनपद में चल रहे कार्यों की समीक्षा के दौरान विभागीय अधिकारियों एवं कार्य कर रही कार्यदायी संस्थाओं को दिए। जिलाधिकारी ने सभी आईएसए कंपनियों को महिला/पुरूष/सामुदायिक बैठकों को सरकारी भवनों, स्कूल एवं पंचायत भवन में कराने के निर्देश दिए। उन्होंने पानी की गुणवत्ता एवं उसके बचाव के बारे में प्रभात फेरी निकालने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि बैठक में सभी जाति, धर्म, वर्ग एवं संप्रदाय के लोगों को बुलाया जाए। उन्होंने कहा कि बैठक से पूर्व प्रॉपर तरीके से प्रचार- प्रसार किया जाए। उन्होंने कहा कि गांव के जितने मजरे हैं, सभी में बैठक की जाय। उन्होंने कहा कि बैठक का वीडियो/फोटोग्राफ एवं डिजिटल डायरी तैयार करें। उन्होंने कहा कि 15 से 20 सेकंड का वीडियो बनाया जाए, जिसमें प्रधान बताएं योजना के अंतर्गत क्या-क्या कार्य कराया जा रहा है तथा इसका क्या लाभ है।

जिलाधिकारी ने कहां की रोड रेस्टोरेशन से संबंधित काफी शिकायतें पाई जा रही है उन्होंने जिला विकास अधिकारी से सचिवों के माध्यम से रोड रेस्टोरेशन के कार्यों की गुणवत्ता की जांच कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं होगा। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की आकस्मिकता घटित होने पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने कहा कि वाटर पाइपों के लीकेज ठीक करायें तथा पाइप की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखें। जिलाधिकारी ने समस्त कार्यदाई संस्थाओं को विभिन्न ट्रेड में प्रशिक्षित लोगों को रोजगार भी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

Copyright © 2026 Vashishtha Media House Pvt. Ltd.