Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
आजमगढ़/संसद वाणी : जनपद आजमगढ़ के रौनापार थाना क्षेत्र अंतर्गत मसूरियापुर त्रिमुहानी बांका गांव के पास स्कूल जाते समय दसवीं का छात्र घाघरा नदी की छोटी शाखा में डूब गया। जहां छात्र स्कूल जाते समय नाविक के न रहने पर नाव को उस पार लाने गया, स्थानीय लोगों ने देखा तो बचाने के लिए नदी में कूदे लेकिन सफलता नहीं मिली। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस गोताखोरों की मदद से तलाश करा रही है।
आजमगढ़ जिले में रौनापार थाना क्षेत्र के बांका बुढ़नपट्टी गांव निवासी शिवम साहनी दसवीं का छात्र जो मसूरियापुर स्थित चंद्रभानु इंटर कॉलेज में पढ़ता है। रोज की भांति आज जब स्कूल जाने के लिए घाघरा नदी के छोटी शाखा के किनारे छात्रों के साथ आया तो नाव उस पार थी।
मौके पर गांव के दर्जनों की संख्या में छात्र व छात्र छात्राएं भी थी। छात्रों में उम्र में सबसे बड़ा होने के कारण वह दूसरे पार नाव लेने के लिए कूद पड़ा और डूबने लगा। बताया जा रहा की उसके साथ दो अन्य बच्चे नदी में नाव को उस पार से इस पार लाने के लिए भी कूदे थे। जो चिल्लाने लगे की शिवम डूब रहा है। सूचना पर गांव के काफी संख्या में लोग पहुंचे और डुबे शिवम को ढूंढने में लगे रहे। जहां पानी ज्यादा होने के कारण शिवम नदी में डूब गया। घटना की सूचना ग्रामीणों ने उसके परिजनों और स्थानीय पुलिस को दी। वहीं इस घटना की सूचना मिलते ही नदी किनारे पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
You must be logged in to post a comment Login